1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 132 अंक लुढ़का, इन स्टॉक्स में गिरावट

लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 132 अंक लुढ़का, इन स्टॉक्स में गिरावट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Dec 16, 2024 09:18 am IST,  Updated : Dec 16, 2024 10:35 am IST

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरकर खुला है। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग तथा जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

Stock Market - India TV Hindi
स्टॉक मार्केट Image Source : FILE

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। बीएसई सेंसेक्स 132.81 अंक टूटकर 82,052.65 अंक पर खुला है। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 25.90 अंक गिरकर 24,742.40 अंक पर कारोबार कर रहा है। गिरने वाले शेयरों पर नजर डालें तो KOTAKBANK, AXISBANK, MARUTI, NTPC, INFY, HDFCBANK, TITAN आदि हैवीवेट स्टॉक्स में गिरावट है। वहीं  M&M, HCLTECH, RELIANCE, ITC और INDUSINDBK में तेजी है। आपको बता दें कि शुक्रवार को शेयर बाजार ने लंबी छलांग लगाई थी। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स में कुल 623.07 अंक यानी 0.76 प्रतिशत और निफ्टी में 90.5 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई थी। 

पिछले हफ्ते सेंसेक्स की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) 1,13,117 करोड़ रुपये बढ़ा था। सबसे अधिक लाभ में भारती एयरटेल रही। इसके अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई थी। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मूल्यांकन में गिरावट आई थी। 

इन कंपनियों में आज हलचल 

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन, भारती एयरटेल, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी और सन फार्मा सबसे ज्यादा अधिक गिरावट में रहे। आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में तेजी रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग तथा जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। 

कच्चा तेल सस्ता हुआ 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.26 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,335.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा