1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, जानिए कौन से शेयर चढ़े और कौन से फिसले

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, जानिए कौन से शेयर चढ़े और कौन से फिसले

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 02, 2025 10:04 am IST,  Updated : Jan 02, 2025 10:04 am IST

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी बजाज फाइनेंस में 3.12 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 1.95 फीसदी, कोटक बैंक में 1.64 फीसदी, ओएनजीसी में 1.44 फीसदी और इन्फोसिस में 1.41 फीसदी की तेजी दिखी।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 150 अंक की बढ़त लेकर 78,657.52 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 278 अंक की तेजी के साथ 78,791 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर और 7 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.31 फीसदी या 73 अंक की तेजी के साथ 23,816 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 शेयर हरे निशान पर, 17 शेयर लाल निशान पर और एक शेयर बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड करता दिखा।

निफ्टी के शेयरों का हाल

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी बजाज फाइनेंस में 3.12 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 1.95 फीसदी, कोटक बैंक में 1.64 फीसदी, ओएनजीसी में 1.44 फीसदी और इन्फोसिस में 1.41 फीसदी की दिखी। वहीं, सबसे अधिक गिरावट एनटीपीसी में 0.82 फीसदी, ब्रिटानिया में 0.75 फीसदी, सनफार्मा में 0.70 फीसदी, टाटा कंज्यूमर में 0.54 फीसदी और अडानी एंटरप्राइजेज में 0.49 फीसदी देखने को मिली।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांको की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक में 1.06 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.51 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.22 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.18 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.30 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.13 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.98 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.35 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.09 फीसदी की तेजी दिखी। इससे इतर निफ्टी एफएमसीजी में 0.03 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.01 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.51 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.26 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.30 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.49 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.20 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.34 फीसदी की गिरावट दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा