1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market : बढ़त के साथ खुला बाजार, IT-ऑटो स्टॉक्स उछले, हेल्थकेयर शेयरों में गिरावट

Stock Market : बढ़त के साथ खुला बाजार, IT-ऑटो स्टॉक्स उछले, हेल्थकेयर शेयरों में गिरावट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 15, 2025 09:48 am IST,  Updated : Jan 15, 2025 09:48 am IST

Stock Market : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। आईटी और ऑटो शेयरों में तेजी देखी जा रही है। जबकि कई हेल्थकेयर शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 401 अंक की बढ़त लेकर 76,900 पर खुला। शुरुआती कारोबार में भी सेंसेक्स में तेजी देखने को मिली। यह 0.33 फीसदी या 261 अंक चढ़कर 76,760 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान पर और 8 शेयर लाल निशान पर थे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.32 फीसदी या 74 अंक की बढ़त लेकर 23,250 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 शेयर हरे निशान पर, 4 शेयर लाल निशान पर और 4 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करते दिखे।

निफ्टी के शेयरों का हाल

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी मारुति में 2.80 फीसदी, बजाज-ऑटो में 1.95 फीसदी, एनटीपीसी में 1.84 फीसदी, बीपीसीएल में 1.76 फीसदी और इंडसइंड बैंक में 1.67 फीसदी देखने को मिली। वहीं, सबसे अधिक गिरावट श्रीराम फाइनेंस में 2.35 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 1.72 फीसदी, डॉ रेड्डी में 1.50, टाट कंज्यूमर में 1.45 फीसदी और बजाज फाइनेंस में 1.40 फीसदी की गिरावट दिखी।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.71 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.70 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.12 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.41 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.28 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.62 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.32 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.18 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.53 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.62 फीसदी की गिरावट दिखी। इससे इतर निफ्टी ऑटो में 0.23 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.13 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.21 फीसदी, और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.44 फीसदी की तेजी दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा