1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 22100 के ऊपर

Stock Market: सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 22100 के ऊपर

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Feb 27, 2024 09:43 am IST,  Updated : Feb 27, 2024 09:59 am IST

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी का ट्रेंड बना हुआ है। कल के सत्र में हल्की गिरावट के बाद बाजार तेजी के साथ खुला है।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही करीब सपाट कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 35 अंक या 0.04 प्रतिशत बढ़कर 72,818 अंक और निफ्टी 11.85 अंक या 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,126 अंक पर खुला है। हालांकि, बैंकिंग शेयरों में गिरावट का ट्रेंड देखा जा रहा है और यह 47 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,530 अंक पर बना हुआ है। 

एनएसई पर सुबह 9:30 बजे 1285 शेयर हरे निशान में और 705 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप शेयरों में तेजी का ट्रेंड देखा जा रहा है। ऑटो,आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, मीडिया,इन्फ्रा, पीएसई और सर्विस सेक्टर का निफ्टी इंडेक्ट हरे निशान में बना हुआ है। 

गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में टीसीएस, पावर ग्रिड, टाइटन, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, जेएसडब्लू स्टील, एचसीएल टेक, विप्रो, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, आईटीसी, टेक महिंद्रा, एसबीआई, सन फार्मा, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक गेनर्स की लिस्ट में शमिल है। बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, नेस्ले, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, इन्फोसिस और एशियन पेंट्स लूजर्स की लिस्ट में शामिल है।  

वैश्विक बाजारों में तेजी

वैश्विक बाजारों में गिरावट का ट्रेंड देखा जा रहा है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, सियोल और जकार्ता के बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। हालांकि, शंघाई के बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। अमेरिका के बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में गिरकर बंद हुए थे। ब्रेंट क्रूड हल्की बढ़त के साथ 81.69 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 77.60 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा