1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शुरुआती बढ़त के बाद लुढ़का बाजार, सेंसेक्स लाल निशान में, निफ्टी 24,315 के आस-पास, ये प्रमुख स्टॉक्स टूटे

शुरुआती बढ़त के बाद लुढ़का बाजार, सेंसेक्स लाल निशान में, निफ्टी 24,315 के आस-पास, ये प्रमुख स्टॉक्स टूटे

 Published : Apr 20, 2026 09:49 am IST,  Updated : Apr 20, 2026 10:21 am IST

शेयर बाजार ने आज शुरुआती बढ़त खो दी। सुबह में एक समय 150 अंक से ऊपर चल रहा सेंसेक्स बाद में लुढ़क गया।

शेयर बाजार में हाल के दिनों में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली है।- India TV Hindi
शेयर बाजार में हाल के दिनों में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली है। Image Source : INDIA TV

वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार सोमवार को शुरुआती बढ़त के बाद लुढ़क गया। सुबह 9 बजकर 44 मिनट पर एक समय में बीएसई सेंसेक्स 33.21 अंक टूटकर 78,460.33 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी समय, एनएसई का निफ्टी भी 37.65 अंक की गिरावट के साथ 24,315.90 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। इससे पहले एक समय शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 236.64 अंक चढ़कर 78,730.18 पर पहुंचा था, जबकि निफ्टी 66.65 अंक बढ़कर 24,420.20 के लेवल पर था। 

नुकसान उठाने वाले शेयरों में ये रहे शामिल

निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वालों में आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, अदानी एंटरप्राइजेज और एलएंडटी शामिल थे, जबकि नुकसान उठाने वालों में जियो फाइनेंशियल, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और बजाज ऑटो थे। निफ्टी मिडकैप में इंडेक्स 0.5% ऊपर रहा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2% ऊपर रहा। सेक्टर्स की बात करें तो पूंजीगत वस्तुएं, मीडिया, PSU बैंक और बिजलीमें 0.5-1% की बढ़त देखने को मिली।

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनियों का प्रदर्शन।
Image Source : BSEसोमवार को बीएसई सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनियों का प्रदर्शन।

एनएसई में शुरुआती कारोबार में टॉप-5 लूजर स्टॉक्स

सिंबल LTP बदलाव %बदलाव वॉल्यूम (लाख) वैल्यू (₹ करोड़)
HINDUNILVR 2240.00 100.90 4.72 48.83 1087.25
JSWSTEEL 1241.60 26.70 2.20 18.76 230.61
NESTLEIND 1285.10 27.70 2.20 19.94 255.80
APOLLOHOSP 7710.00 157.00 2.08 3.44 263.26
POWERGRID 318.15 5.90 1.89 136.06 430.56

एनएसई में शुरुआती कारोबार में टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

सिंबल LTP बदलाव %बदलाव वॉल्यूम (लाख) वैल्यू (₹ करोड़)
SBIN 1,102.60 22.35 2.07 51.51 566.27
TRENT 4,173.90 66.20 1.61 6.74 281.14
ICICIBANK 1,366.50 19.70 1.46 67.25 919.73
JSWSTEEL 1,249.80 9.50 0.77 3.17 39.44
NTPC 396.45 2.85 0.72 16.93 66.86

मार्केट एक्सपर्ट की राय

लाइवलांग वेल्थ के रिसर्च एनालिस्ट और संस्थापक हरिप्रसाद के ने कहा कि सप्ताहांत में, कुछ विरोधाभासी घटनाक्रम सामने आए, खासकर उन रिपोर्टों के बाद जिनमें कहा गया है कि शुक्रवार को कुछ समय के लिए खुलने के बाद होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से बंद कर दिया गया है। इस उलटफेर के कारण कच्चे तेल की कीमतों में पहले ही उछाल आ गया है, जिससे आपूर्ति में रुकावट और महंगाई को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने कहा कि पश्चिम एशिया के संघर्ष में तनाव के घटने-बढ़ने का सिलसिला जारी रहने से, निकट भविष्य में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ईरान के फिर से अपना रुख कड़ा करने, होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बंद करने और 'अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन' करने वाले एक ईरानी जहाज को अमेरिका द्वारा ज़ब्त किए जाने पर जवाबी कार्रवाई की धमकी देने के साथ, 22 अप्रैल को जब संघर्ष-विराम समाप्त होगा, तो संघर्ष के फिर से भड़कने की आशंका है।

रुपये में 13 पैसे की बढ़त

सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला। रुपये में 13 पैसे की बढ़त दर्ज हुई और यह 92.78 के स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों के मुताबिक, इस मजबूती के पीछे कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट और आरबीआई द्वारा उठाए गए कदमों का असर माना जा रहा है। भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद ने भी बाजार को सहारा दिया। हालांकि, फॉरेक्स बाजार के जानकारों का कहना है कि रुपये में बड़ी तेजी की संभावना फिलहाल सीमित है। पश्चिम एशिया में जारी अनिश्चितता, खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बढ़ते तनाव, निवेशकों को सतर्क बनाए हुए हैं।

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया 92.73 पर खुला और शुरुआती कारोबार के दौरान 92.70 तक मजबूत हुआ। बाद में यह 92.78 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे अधिक था। इससे पहले, शुक्रवार को रुपया 28 पैसे की मजबूती के साथ 92.91 पर बंद हुआ था। वहीं, गुरुवार को भी इसमें 19 पैसे की बढ़त दर्ज की गई थी, जिससे लगातार दूसरे दिन रुपये में सुधार का रुख देखने को मिला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा