1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 65,600 के पार निकला, निफ्टी में भी मजबूती

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 65,600 के पार निकला, निफ्टी में भी मजबूती

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Sep 05, 2023 09:37 am IST,  Updated : Sep 05, 2023 11:43 am IST

बीएसई सेंसेक्स 37.17 अंक की मजबूती के साथ 65,665.31 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 18.20 अंकों की मजबूती के साथ 19,547.00 अंक पर पहुंच गया है।

शेयर बाजार- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स 37.17 अंक की मजबूती के साथ 65,665.31 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 18.20 अंकों की मजबूती के साथ 19,547.00 अंक पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में शामिल टाइटन, सन फार्मा, आईटीसी, बजाज फाइनेंस और टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक जैसे आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। 

सेंसेक्स के इन कंपनियों के शेयरों में तेजी 

सेंसेक्स में टाइटन, सन फार्मा, लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, नेस्ले और टाटा मोटर्स के शेयर लाभ में रहे। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एनटीपीसी आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.94 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 3,367.67 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा