1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. टाटा ग्रुप की इस कंपनी का प्रॉफिट 60% से ज्यादा गिरा, शेयरों में दिख सकता है एक्शन

टाटा ग्रुप की इस कंपनी का प्रॉफिट 60% से ज्यादा गिरा, शेयरों में दिख सकता है एक्शन

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 01, 2025 11:12 pm IST,  Updated : Nov 01, 2025 11:12 pm IST

टाटा केमिकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ आर. मुकुंदन ने कहा कि कम कीमतों के कारण बाजार में आई चुनौतियों के बावजूद बिक्री बढ़ने के कारण कंपनी का एकल प्रदर्शन सकारात्मक रहा और समग्र प्रदर्शन अनुशासित लागत प्रबंधन के कारण लचीला रहा है।

tata, tata group, tata group stocks, tata chemicals, tata chemicals share price, tata chemicals resu- India TV Hindi
शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे कंपनी के शेयर Image Source : PTI

Tata Group Stocks: शेयर मार्केट में लिस्ट कंपनियां चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं। इसी बीच टाटा ग्रुप की भी एक कंपनी ने शनिवार को अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिए। टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल्स ने शनिवार को बताया कि सितंबर तिमाही में उनका नेट प्रॉफिट 60 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ सिर्फ 77 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि एक साल पहले इसी अवधि में उनका नेट प्रॉफिट 194 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, सितंबर तिमाही में टाटा केमिकल्स का ऑपरेशनल रेवेन्यू 3.05 प्रतिशत घटकर 3,877 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ये 3,999 करोड़ रुपये था। 

मध्यम अवधि में बाजार सीमित दायरे में रहेगा

टाटा केमिकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ आर. मुकुंदन ने कहा, ''सोडा ऐश बाजारों में सप्लाई की अधिकता बनी हुई है और ज्यादातर क्षेत्रों में भंडार का स्तर ऊंचा है। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के दौरान कीमतें कमजोर बनी रहीं। चूंकि, मांग-आपूर्ति संतुलन कमजोर बना हुआ है, इसलिए हमारा अनुमान है कि मध्यम अवधि में बाजार सीमित दायरे में रहेगा।'' कंपनी के सीईओ ने कहा कि कम कीमतों के कारण बाजार में आई चुनौतियों के बावजूद बिक्री बढ़ने के कारण कंपनी का एकल प्रदर्शन सकारात्मक रहा और समग्र प्रदर्शन अनुशासित लागत प्रबंधन के कारण लचीला रहा है।

शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे कंपनी के शेयर

शु्क्रवार को बीएसई पर टाटा केमिकल्स के शेयर 1.10 प्रतिशत (9.95 रुपये) की गिरावट के साथ 890.75 रुपये के भाव पर बंद हुए। कल कारोबार के दौरान, टाटा केमिकल्स के शेयर 908.05 रुपये के इंट्राडे हाई से लेकर 890.05 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंचे थे। बीएसई पर टाटा केमिकल्स के शेयरों का 52 वीक हाई 1164.65 रुपये और 52 वीक लो 756.45 रुपये है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 22,692.42 करोड़ रुपये है। कंपनी द्वारा आज जारी किए गए नतीजों के बाद सोमवार को इसके शेयरों में बड़ा एक्शन भी देखने को मिल सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा