1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. TCS और इन्फोसिस ने निवेशकों की लुटिया डुबोई, टूटते बाजार में HDFC Bank और LIC कराई कमाई

TCS और इन्फोसिस ने निवेशकों की लुटिया डुबोई, टूटते बाजार में HDFC Bank और LIC कराई कमाई

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Aug 04, 2024 11:33 am IST,  Updated : Aug 04, 2024 11:33 am IST

ITC की बाजार हैसियत 16,619.51 करोड़ रुपये घटकर 6,11,423.11 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की 13,431.54 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 7,56,717.85 करोड़ रुपये रह गई।

TCS- India TV Hindi
टीसीएस Image Source : FILE

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 1,28,913.5 करोड़ रुपये की गिरावट आई। शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इन्फोसिस सबसे अधिक नुकसान में रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 37,971.83 करोड़ रुपये घटकर 15,49,626.88 करोड़ रुपये पर आ गया। सबसे अधिक नुकसान टीसीएस को ही हुआ। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 23,811.88 करोड़ रुपये घटकर 7,56,250.47 करोड़ रुपये पर आ गया।

आईटीसी की बाजार हैसियत घटी

आईटीसी की बाजार हैसियत 16,619.51 करोड़ रुपये घटकर 6,11,423.11 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की 13,431.54 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 7,56,717.85 करोड़ रुपये रह गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मूल्यांकन 13,125.49 करोड़ रुपये घटकर 20,28,695.57 करोड़ रुपये पर आ गया। इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 32,759.37 करोड़ रुपये बढ़कर 12,63,601.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 1,075.25 करोड़ रुपये बढ़कर 7,47,677.98 करोड़ रुपये रहा। 

एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट 

भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में 11,821.5 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 8,50,389.88 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 7,843.75 करोड़ रुपये घटकर 8,42,176.78 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 4,288 करोड़ रुपये घटकर 6,32,862.41 करोड़ रुपये पर आ गया। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर कायम 

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 350.77 अंक या 0.43 प्रतिशत नीचे आया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा