1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. नहीं थमी गिरावट! शेयर बाजार खुलते हुए धड़ाम, सेंसेक्स 608 अंक लुढ़का, इन स्टॉक्स में बड़ी बिकवाली

नहीं थमी गिरावट! शेयर बाजार खुलते हुए धड़ाम, सेंसेक्स 608 अंक लुढ़का, इन स्टॉक्स में बड़ी बिकवाली

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Feb 17, 2025 09:19 am IST,  Updated : Feb 17, 2025 10:31 am IST

बीएसई सेंसेक्स 608.83 अंक टूटकर 75,330.38 अंक टूटकर पहुंच गया है। इसी तरह एनएसई निफ्टी 194.50 अंक गिरकर 22,734.75 अंक पर पहुंच गया है। इस तरह बाजार ने अपना अहम सपोर्ट 23,800 को तोड़ दिया है।

Share Market - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

शेयर बाजार में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रहा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया है। बीएसई सेंसेक्स 608.83 अंक टूटकर 75,330.38 अंक टूटकर पहुंच गया है। इसी तरह एनएसई निफ्टी 194.50 अंक गिरकर 22,734.75 अंक पर पहुंच गया है। इस तरह बाजार ने अपना अहम सपोर्ट 23,800 को तोड़ दिया है। अगर गिरने वाले शेयरों पर नजर डालें तो महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, जोमैटो, टीसीएस, इन्फोसिस आदि में बड़ी गिरावट है। बाजार में सारे इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। मिड कैप और स्मॉल कैप में आज भी बड़ी गिरावट है।

सेंसेक्स में शामिल शुरुआती हीटमैप

Sensex
Image Source : FILEसेंसेक्स

डॉलर के मुकाबले टूटा रुपया

विदेशी पूंजी की भारी निकासी तथा घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार पांच पैसे की गिरावट के साथ 86.76 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा है। इसकी प्रमुख वजह है कि विदेशी बैंक डॉलर की खरीद पर उतारू हैं और आयातक डॉलर को सुरक्षित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि उन्हें वैश्विक अनिश्चितता के बीच आगे मूल्यह्रास की आशंका है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सीमित दायरे में ही रहा। यह 86.70 प्रति डॉलर पर खुला, फिर भारी उतार-चढ़ाव के बीच शुरुआती सौदों में 86.68 प्रति डॉलर के उच्च स्तर और 86.76 प्रति डॉलर के निम्नतम स्तर को छू गया। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.71 पर बंद हुआ। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.68 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,294.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट 

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और इंडसइंड बैंक के शेयर में बढ़त दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा