1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लगातार 7वें दिन शेयर बाजार ने लगाई लंबी छलांग, 61 हजारी हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 18 हजार के पार निकला

लगातार 7वें दिन शेयर बाजार ने लगाई लंबी छलांग, 61 हजारी हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 18 हजार के पार निकला

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Apr 28, 2023 03:35 pm IST,  Updated : Apr 28, 2023 05:02 pm IST

बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 463.06 अंक चढ़कर 61,112.44 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी ने अहम सपोर्ट को तोड़ते हुए 18 हजार के पार निकलकर बंद हुआ। निफ्टी 137.65 अंक की तेजी के साथ 18,052.70 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार ने लगाई लंबी छलांग- India TV Hindi
शेयर बाजार ने लगाई लंबी छलांग Image Source : FILE

अमेरिकी बाजार से मिले जबरदस्त सपोर्ट के दम पर आज महीने के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बंपर तेजी के साथ के बंद हुए। इस तरह बाजार में लगातार 7वें दिन तेजी जारी रही। निवेशकों की ओर से हर सेक्टर में खरीदारी करने से बीएसई सेंसेक्स लंबे समय बाद 61 हजार के पार बंद हुआ। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 463.06 अंक चढ़कर 61,112.44 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी ने अहम सपोर्ट को तोड़ते हुए 18 हजार के पार निकलकर बंद हुआ। निफ्टी 137.65 अंक की तेजी के साथ 18,052.70 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 23 शेयरों में तेजी रही, जबकि 7 में गिरावट दर्ज की गई। बायबैक के दम पर विप्रो के शेयर में आज सबसे अधिक 2.79% उछाल आया। बाजार बंद होने पर विप्रो का शेयर तेजी के साथ पर 384.80 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में आईटी, बैंकिंग, आॅटो और एफएमसीजी स्टाॅक में अच्छी तेजी देखने को मिली।

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी रही

नेस्ले, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी तेजी रही। दूसरी तरफ, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एशिया के अन्य बाजारों में कोरिया के कॉस्पी, जापान के निक्की, चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग सूचकांक में भी तेजी का दौर रहा।

विदेशी निवेशकों ने पैसा लगाना शुरू किया

यूरोप के शेयर बाजार दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में बृहस्पतिवार को बढ़त दर्ज की गई थी। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत चढ़कर 78.72 डॉलर प्रति बैरल हो गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने फिर से भारतीय बाजारों में पूंजी डालनी शुरू कर दी है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 1,652.95 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा