Tuesday, January 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मार्केट में छाया IT सेक्टर का जादू! TCS-Infosys की उछाल से निवेशकों की झोली में बरसे ₹72,285 करोड़

मार्केट में छाया IT सेक्टर का जादू! TCS-Infosys की उछाल से निवेशकों की झोली में बरसे ₹72,285 करोड़

शेयर बाजार में इस हफ्ते IT सेक्टर का जादू छा गया। देश की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच कंपनियों ने मिलकर मार्केट कैप में 72,284.74 करोड़ रुपये का जोरदार इजाफा किया। इस लिस्ट में सबसे चमकते सितारे बने TCS और Infosys।

Edited By: Shivendra Singh
Published : Dec 07, 2025 01:47 pm IST, Updated : Dec 07, 2025 01:47 pm IST
शेयर बाजार में IT...- India TV Paisa
Photo:CANVA शेयर बाजार में IT दिग्गजों का तूफान

बीते हफ्ते शेयर बाजार में हलचल खूब रही, लेकिन इस उतार-चढ़ाव के बीच आईटी सेक्टर ने पूरे मार्केट का मूड बदल दिया। खासकर TCS और Infosys ने ऐसा धमाका किया कि निवेशकों की जेब एकदम भारी हो गई। सिर्फ एक हफ्ते में टॉप-10 सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनियों में से 5 दिग्गजों ने करोड़ों नहीं, बल्कि पूरे 72,284.74 करोड़ रुपये की मार्केट कैप में बढ़ोतरी की। यह रैली ऐसे समय आई है जब सेंसेक्स और निफ्टी लगभग फ्लैट कारोबार दिखा रहे थे।

TCS-Infosys बने इस हफ्ते के हीरो

इस जबरदस्त बढ़त का सबसे बड़ा श्रेय देश की दो दिग्गज IT कंपनियों टीसीएस और इंफोसिस को जाता है। टीसीएस ने अकेले 35,909.52 करोड़ रुपये जोड़े और उसकी मार्केट वैल्यू बढ़कर 11,71,862.37 करोड़ रुपये पहुंच गई। इंफोसिस ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 23,404.55 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की और अपनी मार्केट कैप को 6,71,366.53 करोड़ रुपये तक ले गई। यानी IT सेक्टर ने ही लगभग पूरे मार्केट की आधी बढ़त अपने दम पर बना डाली।

अन्य कंपनियों ने भी दिखाई मजबूती

IT दिग्गजों के अलावा कुछ और बड़ी कंपनियों ने भी निवेशकों को फायदा पहुंचाया।

  1. Bharti Airtel: 3,791.9 करोड़ रुपये की बढ़त
  2. ICICI Bank: 2,458.49 करोड़ रुपये की उछाल
  3. Bajaj Finance: 6,720.28 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

इन सभी ने मिलकर मार्केट की रफ्तार को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

इन दिग्गजों को लगा झटका

जहां एक ओर IT कंपनियों की चमक देखने को मिली, वहीं कई बड़ी कंपनियों की वैल्यू में गिरावट दर्ज की गई।

  1. Reliance Industries: 35,116.76 करोड़ रुपये की गिरावट
  2. LIC: 15,559.49 करोड़ रुपये का नुकसान
  3. SBI: 7,522.96 करोड़ रुपये की गिरावट
  4. HDFC Bank: 5,724.03 करोड़ रुपये की कमी
  5. L&T: 4,185.39 करोड़ रुपये का नुकसान

इसके बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भी भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी हुई है।

मार्केट का मूड बताए क्या?

हालांकि सेंसेक्स सिर्फ 5.7 पॉइंट चढ़ा और निफ्टी 16.5 पॉइंट फिसल गया, लेकिन TCS और Infosys की रफ्तार ने मार्केट को बड़ा सहारा दिया। IT सेक्टर का यह दमदार प्रदर्शन संकेत देता है कि आने वाले हफ्तों में टेक कंपनियां निवेशकों के लिए और भी अच्छे रिटर्न ला सकती हैं।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement