1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, मुनाफावूसली से सेंसेक्स टूटकर 62,740 पर पहुंचा, निफ्टी में भी कमजोरी

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, मुनाफावूसली से सेंसेक्स टूटकर 62,740 पर पहुंचा, निफ्टी में भी कमजोरी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 30, 2023 09:22 am IST,  Updated : May 30, 2023 11:55 am IST

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 106.32 अंक टूटकर 62,740.06 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई निफ्टी 14.20 अंक की कमजोरी के साथ 18,584.45 अंक पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : PTI

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 106.32 अंक टूटकर 62,740.06 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई निफ्टी 14.20 अंक की कमजोरी के साथ 18,584.45 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में शामिल शेयर पर नजर डालें तो अरविंदो फार्मा में 4.38 फीसदी की जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों के हिट मैप पर नजर डालें तो 16 शेयरों में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में गिरने वाले स्टॉक्स में टाटा पावर, हिंडाल्को, आईसीआईसीआई बैंक आदि है। वहीं अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। 

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी 

सेंसेक्स में आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, टाइटन, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर नेस्ले, टाटा स्टील, एचडीएफसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक में गिरावट हुई। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिर विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,758.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.52 प्रतिशत गिरकर 76.67 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। सेंसेक्स सोमवार को 344.69 अंक या 0.55 प्रतिशत चढ़कर 62,846.38 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 99.30 अंक या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,598.65 पर बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा