1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Weekly expiry के दिन शेयर बाजार में शानदार तेजी, Sensex 539 अंक उछला, ये स्टॉक्स भागे

Weekly expiry के दिन शेयर बाजार में शानदार तेजी, Sensex 539 अंक उछला, ये स्टॉक्स भागे

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Mar 21, 2024 03:35 pm IST,  Updated : Mar 21, 2024 04:37 pm IST

आपको बता दें कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल तीन दरों में कटौती के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ घरेलू शेयर में बाजार तेजी लौटी।

Share Market - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : PTI

Weekly expiry के दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में लंबे समय बाद शानदार तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 539.50 अंक उछलकर 72,641.19 अंक पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 172.85 अंक मजबूत होकर 22,011.95 अंक पर बंद हुआ। लंबे समय बाद बाजार में अच्छी तेजी दर्ज की गईं। आपको बता दें कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल तीन दरों में कटौती के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ घरेलू शेयर में बाजार तेजी लौटी। सेंसेक्स में शामिल  NTPC, POWERGRID,TATASTEEL, INDUSINDBK, TATAMOTORS, JSWSTEEL, TECHM, WIPRO जैसे स्टॉक्स में अच्छी तेजी देखने को मिली।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया, जापान और हांगकांग भारी बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी शेयर बाजार वाल स्ट्रीट बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,599.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत बढ़कर 86.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी और मंदी 

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो सबसे अधिक लाभ में रहीं। दूसरी तरफ भारती एयरटेल, मारुति सुजूकी, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट का रुख रहा। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग ऊंचे स्तर पर बंद हुए, जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट में गिरावट आई। 

इस कारण बाजार में लौटी तेजी 

अमेरिकी बाजार बुधवार को खासी बढ़त के साथ बंद हुए थे। इस दौरान एसएंडपी 500 अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया जबकि डॉऊ जोन्स और नैस्डैक भी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू बाजारों को वैश्विक बाजारों से मजबूती का संकेत मिला। फेडरल रिजर्व ने मुद्रास्फीति के दीर्घकालिक लक्ष्य से ऊपर रहने के बावजूद इस साल ब्याज दरों में तीन कटौतियों की राह पर चलने का संकेत दिया है।’’ बुधवार को सेंसेक्स 89.64 अंक चढ़कर 72,101.69 अंक और निफ्टी 21.65 अंक बढ़कर 21,839.10 अंक पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा