1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. पेट्रोल के बढ़े दाम से यहां मिलेगा छुटकारा, मुंबई से कहीं 20 रुपए तो कहीं 15 रुपए सस्ता है पेट्रोल

पेट्रोल के बढ़े दाम से यहां मिलेगा छुटकारा, मुंबई से कहीं 20 रुपए तो कहीं 15 रुपए सस्ता है पेट्रोल

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 13, 2017 05:00 pm IST,  Updated : Sep 14, 2017 04:59 pm IST

गोआ में पेट्रोल का दाम मुंबई से करीब 15 रुपए प्रति लीटर कम है। ऐसे में महाराष्ट्र में पेट्रोल की ज्यादा कीमत की भरपायी गोआ के सस्ते पेट्रोल से की जा सकती है

पेट्रोल के बढ़े दाम से यहां मिलेगा छुटकारा, मुंबई से कहीं 20 रुपए तो कहीं 15 रुपए सस्ता है पेट्रोल- India TV Hindi
पेट्रोल के बढ़े दाम से यहां मिलेगा छुटकारा, मुंबई से कहीं 20 रुपए तो कहीं 15 रुपए सस्ता है पेट्रोल

मुंबई। पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमते हफ्तेभर से सुर्खियों में है, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में पेट्रोल का दाम 80 रुपए प्रति लीटर को पार कर चुका है, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी इसका भाव 80 रुपए लीटर के करीब है, पेट्रोल की इस महंगाई में हम आपके लिए ऐसे शहरों की लिस्ट लेकर आए हैं जहां पर पेट्रोल के दाम बहुत कम हैं। कुछएक जगहों में तो पेट्रोल का दाम मुंबई से 20 रुपए तो कुछ में 15 रुपए प्रति लीटर कम है।

हम जो लिस्ट लेकर आए हैं उनमें कुछ शहर तो तो देश के दूरदराज के इलाकों मे हैं, लेकिन कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां बड़े शहरों के नजदीक हैं। गोआ की राजधानी पणजी एक पर्यटक स्थल है और वह महाराष्ट्र के कई इलाकों से जुड़ा हुआ है, गोआ में पेट्रोल का दाम मुंबई से करीब 15 रुपए प्रति लीटर कम है। ऐसे में महाराष्ट्र में पेट्रोल की ज्यादा कीमत की भरपायी गोआ से सस्ता पेट्रोल भरवा कर की जा सकती है।

देश में सस्ता पेट्रोल बेचने वाले 10 शहरों की लिस्ट

शहर भाव (रु/ली)
पोर्ट ब्लेयर 60.79
पणजी 64.82
अगरतला 66.28
आईजोल 66.41
ईटानगर 66.56
दमन 68.43
सिल्वासा 68.50
इंफाल 68.54
कोहिमा 68.83
अंबाला 69.92
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा