1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. एयर एशिया की '2017 अर्ली बर्ड सेल' शुरू, सिर्फ 407 रुपए में करें हवाई सफर

एयर एशिया की '2017 अर्ली बर्ड सेल' शुरू, सिर्फ 407 रुपए में करें हवाई सफर

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jan 17, 2017 04:26 pm IST,  Updated : Jan 17, 2017 04:26 pm IST

एयर एशिया '2017 अर्ली बर्ड सेल' लेकर आई है। इसके तहत आप सिर्फ 407 रुपए में हवाई यात्रा कर सकते हैं। 16 जनवरी से 22 जनवरी के बीच टिकट बुक करनी होगी।

एयर एशिया की ‘2017 अर्ली बर्ड सेल’ शुरू, सिर्फ 407 रुपए में करें हवाई सफर- India TV Hindi
एयर एशिया की ‘2017 अर्ली बर्ड सेल’ शुरू, सिर्फ 407 रुपए में करें हवाई सफर

नई दिल्ली। एयरलाइन कंपनी एयर एशिया ‘2017 अर्ली बर्ड सेल’ लेकर आई है। इसके तहत आप सिर्फ 407 रुपए में हवाई यात्रा कर सकते हैं। ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको 16 जनवरी से 22 जनवरी के बीच टिकट बुक करनी होगी। इस दौरान बुक की गई टिकट पर मई 2017 से लेकर 6 फरवरी 2018 के बीच सफर कर सकेंगे। इतना ही नहीं सिर्फ 999 रुपए विदेशों की भी सैर कर सकते हैं। यह ऑफर केवल एक तरफ की यात्रा पर ही लागू होगा।

इन रूट्स पर कर सकेंगे यात्रा

  • इस ऑफर के तहत गोवा से हैदराबाद या बेंगलुरु का किराया सिर्फ 877 रुपए है।
  • इंफाल से गुवाहाटी का किराया सबसे कम 407 रुपए है।
  • पुणे से बेंगलुरु, बेंगलुरु से हैदराबाद, कोच्चि से बेंगलुरु जैसे छोटे रूटों पर किराया काफी सस्ता है।
  • 16 जनवरी से 22 जनवरी के बीच टिकट बुक करनी होगी।
  • यह टिकटें आप मई 2017 से लेकर 6 फरवरी 2018 के बीच सफर करने के लिए बुक करा सकते हैं।

सिर्फ 999 रुप में बैंकॉक की सैर

  • एयर एशिया ने घरेलू के साथ ही कुछ चुनिंदा विदेशी उड़ानों पर भी छूट की पेशकश की है।
  • कंपनी मलेशिया के कुआलालम्पुर और थाईलैंड के बैंकॉक के लिए सिर्फ 999 रुपए में टिकट दे रही है।
  • इस रूट पर सफर करने के लिए 16 जनवरी से लेकर 31 जुलाई 2017 तक की टिकट बुक की जा सकती है।

तस्‍वीरों में देखिए देश के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट

Airport

AgattiIndiaTV Paisa

shimlaIndiaTV Paisa

lehIndiaTV Paisa

mizoIndiaTV Paisa

CSTIndiaTV Paisa

IGIIndiaTV Paisa

एयर एशिया ने यह ऑफर उस समय पेश किया है जब बाकी एयरलाइन कंपनियां भी आकर्षक छूट में हवाई सफर कराने के लिए ऑफर पेश कर रही हैं। ट्रेन के किराये में लगातार बढ़ोत्तरी और सर्दियों में काफी लेट चलने के कारण अब यात्री फ्लाइट से ही सफर करना पसंद करने लगे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा