1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Airtel Offers: एक साल तक अनलिमिटेड 4G सर्विस और कॉलिंग सुविधा फ्री में देगी एयरटेल, खरीदना होगा माइक्रोमैक्‍स केनवास-2

Airtel Offers: एक साल तक अनलिमिटेड 4G सर्विस और कॉलिंग सुविधा फ्री में देगी एयरटेल, खरीदना होगा माइक्रोमैक्‍स केनवास-2

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 12, 2017 02:59 pm IST,  Updated : May 12, 2017 03:01 pm IST

माइक्रोमैक्‍स केनवास-2 स्‍मार्टफोन को खरीदने वाले ग्राहकों को एयरटेल एक साल तक फ्री 4G सर्विस और अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा उपलब्‍ध कराएगी।

Airtel Offers: एक साल तक अनलिमिटेड 4G सर्विस और कॉलिंग सुविधा फ्री में देगी एयरटेल, खरीदना होगा माइक्रोमैक्‍स केनवास-2- India TV Hindi
Airtel Offers: एक साल तक अनलिमिटेड 4G सर्विस और कॉलिंग सुविधा फ्री में देगी एयरटेल, खरीदना होगा माइक्रोमैक्‍स केनवास-2

नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी निजी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल एक अनोखा ऑफर लेकर आई है। गुरुवार को माइक्रोमैक्‍स द्वारा लॉन्‍च किए गए केनवास-2 स्‍मार्टफोन को खरीदने वाले ग्राहकों को एयरटेल एक साल तक फ्री 4G सर्विस और अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा उपलब्‍ध कराएगी।

केनवास-2 की रिटेल बिक्री शुक्रवार से शुरू हो चुकी है और एक साल तक फ्री सर्विस ऑफर का बेहतर असर होने की संभावना है।  कैनवस 2 कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन से लैस है। इस प्राइस रेंज में माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। डुअल सिम माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720×1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा