1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. व्हाट्सएप इंस्टॉल करने से पहले ध्यान रखें यह बात, हैक हो सकती है जानकारी

व्हाट्सएप इंस्टॉल करने से पहले ध्यान रखें यह बात, हैक हो सकती है जानकारी

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : May 03, 2018 10:46 am IST,  Updated : May 03, 2018 10:46 am IST

दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंसटेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप में समय-समय पर अपडेट आते रहते हैं। इस एप में कई ऐसी तमाम खूबियां हैं जिसके चलते दुनियाभर के यूजर्स में लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। ऐसे में इस एप को लेकर कई तरह के बड़े खतरे सामने आ रहे हैं जिससे यूजर्स अभी तक अनजान हैं।

whatsapp- India TV Hindi
whatsapp

नई दिल्ली। दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंसटेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप में समय-समय पर अपडेट आते रहते हैं। इस एप में कई ऐसी तमाम खूबियां हैं जिसके चलते दुनियाभर के यूजर्स में लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। ऐसे में इस एप को लेकर कई तरह के बड़े खतरे सामने आ रहे हैं जिससे यूजर्स अभी तक अनजान हैं। दरअसल इन दिनों इंटरनेट पर व्हॉट्सएप का एक नकली वर्जन वायरल हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक के यह व्हॉट्सएप का फेक वर्जन मोबाइल यूजर्स को APK लिंक के जरिए दिख रहा है। व्हाट्सएप के इस फेक वर्जन को डाउनलोड करके आपके फो की सारी जानकारी चोरी या फिर हैक हो सकती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सएप के इस फेक वर्जन का नाम व्हाट्सएप प्लस है। जैसे ही आप इस मालवेयर एप को डाउनलोड करेंगे वैसे ही एप आपके फोन को कंट्रोल करने लगेगा और आपकी निजी जानकारी को चुराने लगेगा।

बता दें यह एप आपको गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए नहीं दिखेगा। यह एप इंटरनेट पर .apk लिंक में मौजूद है और इस एप को खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया गया है। Android/PUP.Riskware.Wtaspin.GB के वेेरएंट में यह एप है।

व्हाट्सएप प्लस एप को डाउनलोड करने के बाद आपको एप की स्क्रीन अपने फोन पर दिखाई देने लगेगी। इसके बाद यहां आपको व्हॉट्सएप का लोगो गोल्ड कलर में दिखाई देगा, जिसके नीचे लिंक दिए गए होंगे। इसके बाद जैसे ही आप दिए गए ‘Agree and continue’ ऑप्शन पर टैप करेंगे तो ये आपको सीधा एप के नए वर्जन पर ले जाएगा।

इस ऑप्शन पर टैप करने के बाद एप आपको एक वेबसाइट पर ले जाएगा, जहां अरेबिक भाषा में शब्द लिखें होंगे। इसके बाद वेबसाइट आपसे एक एप को डाउनलोड करके इंस्टॉल करने को कहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा