1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. अमेजन पर बिना शॉपिंग किए जीत सकते हैं एप्‍पल मैकबुक एयर, बस कीजिए ये छोटा सा काम

अमेजन पर बिना शॉपिंग किए जीत सकते हैं एप्‍पल मैकबुक एयर, बस कीजिए ये छोटा सा काम

 Published : Mar 28, 2018 03:33 pm IST,  Updated : Mar 28, 2018 03:33 pm IST

लैपटॉप के मामले में मैकबुक एयर की वही जगह है जो कि मोबाइल की दुनिया में आईफोन की। अब यही मैकबुक एयर आपको फ्री में जीतने का मौका मिल रहा है। यह ऑफर देश की प्रमुख ईकॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया लेकर आई है।

amazon
 - India TV Hindi
amazon  

नई दिल्‍ली। लैपटॉप के मामले में मैकबुक एयर की वही जगह है जो कि मोबाइल की दुनिया में आईफोन की। अब यही मैकबुक एयर आपको फ्री में जीतने का मौका मिल रहा है। यह ऑफर देश की प्रमुख ईकॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया लेकर आई है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को फ्री में मैकबुक एयर जीतने का मौका मिल रहा है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस ऑफर की जानकारी प्रदान की है। इसके तहत ड्रॉ में शामिल होने से संबंधी सभी जरूरी जानकारियां प्रदान की गई हैं।

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको अपने मोबाइल फोन पर अमेजन का एप डाउनलोड करना होगा। एप को डाउनलोड कर अपने को रजिस्‍टर करते ही आप इस ऑफर में शामिल हो जाएंगे। यहां सबसे खास बात यह है कि इस ऑफर में शामिल होने के लिए आपको किसी भी प्रकार की शॉपिंग करने की जरूरत नहीं है, आप बिना शॉपिंग करे भी सिर्फ एप को डाउनलोड कर इस ऑफर में शामिल हो सकते हैं। यह ऑफर अमेजन की वेबसाइट या एप पर 14 मार्च 2018 से शुरू हो चुका है। अभी भी यह ऑफर जारी है। इसकी अंतिम तारीख 10 अप्रैल की रात 12 बजे तक है।

कंपनी ने खासतौर पर बताया है कि इसके लिए कोई पेमेंट या पर्चेज़ की जरूरत नहीं होगी। साथ ही अधिक खरीदारी या पेमेंट से यह कॉन्‍टेस्‍ट जीतने की संभावना भी नहीं बढ़ेगी। ऐसे में आपको इसके लिए एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। साथ ही इस कॉन्‍टेस्‍ट में सिर्फ 18 की उम्र से अधिक के युवा ही भाग ले सकते हैं। इसके साथ ही यह कॉन्‍टेस्‍ट सिर्फ भारत में निवास करने वाले लोगों के लिए ही है। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को अमेजन की ओर से प्रश्‍न पूछे जाएंगे। सही जवाब देने वालों में से चयनित व्‍यक्ति को कंपनी की ओर से मैकबुक एयर प्रदान किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में एक समय पर एक ही डाउनलोड करने वाले व्‍यक्ति की एंट्री ही मान्‍य होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा