1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. अमेजन पर शुरू हुआ समर कार्निवल, टीवी, फ्रिज से लेकर एसी और कूलर पर भारी डिस्‍काउंट

अमेजन पर शुरू हुआ समर कार्निवल, टीवी, फ्रिज से लेकर एसी और कूलर पर भारी डिस्‍काउंट

 Published : Mar 24, 2018 04:32 pm IST,  Updated : Mar 24, 2018 07:14 pm IST

अगर आप अपने घर के लिए नया ऐसी, टीवी, फ्रिज या वॉशिंग मशीन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्‍छा ऑफर है। देश की अग्रणी ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया समर कार्निवल ऑफर लेकर आया है। इसके तहत कंपनी देश के प्रमुख कंज्‍यूमर ड्यूरेबल ब्रांड पर भारी डिस्‍काउंट ऑ

amazon- India TV Hindi
amazonhttps://www.khabarindiatv.com/paisa

नई दिल्‍ली। अगर आप अपने घर के लिए नया एसी, टीवी, फ्रिज या वॉशिंग मशीन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्‍छा ऑफर है। देश की अग्रणी ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया समर कार्निवल ऑफर लेकर आया है। इसके तहत कंपनी देश के प्रमुख कंज्‍यूमर ड्यूरेबल ब्रांड पर भारी डिस्‍काउंट ऑफर कर रही है। यह ऑफर 23 मार्च से शुरू हो चुका है। वहीं 26 मार्च यानि कि सोमवार तक आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

अमेजन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस ऑफर के तहत सैमसंग, सोनी, एलजी, वोल्‍टाज़, हायर, पैनासोनिक, कैरियर, सैन्‍यो, टीसीएल, वर्लपूल, बीपीएल और आईएफबी जैसे कई दूसरे ब्रांड  के प्रोडक्‍ट भी उपलब्‍ध कराए गए हैं। यहां पर ग्राहकों को एक्‍सचेंज ऑफर का फायदा भी मिल रहा है। ऐसे में आप अपना पुराना टीवी, एसी, फ्रिज या वॉशिंग मशीन को बदलकर नया ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी नो कॉस्‍ट ईएमआई का ऑफर दे रही है, जिसमें अतिरिक्‍त ब्‍याज चुकाए बिना या प्रोडक्‍ट प्राप्‍त कर सकते हैं।

वहीं अमेजन से खरीदने के बावजूद प्रोडक्‍ट पर आपको ब्रांड वॉरंटी भी मिलेगी। साथ ही आपको इंस्‍टॉलेशन की सुविधा भी मिलेगी। इतना ही नहीं यदि ग्राहकों को प्रोडक्‍ट पसंद नहीं आता है तो अमेजन की ओर से ईजी रिटर्न की सुविधा भी मिल रही है। यदि आप एचडीएफसी के कस्‍टमर हैं और आपके पास बैक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड है तो आपको 10 फीसदी का कैशबैक भी मिल सकता है। यह कैशबैक 5000 रुपए से अधिक के ऑर्डर पर मिल रहा है। अधिकतम कैशबैक 2000 रुपए का मिलेगा।

यहां मिल रहे ऑफर की बात करें तो कैरियर के 1.5 टन के 3 स्‍टार स्पिलिट ऐसी पर 14960 रुपए की छूट मिल रही है। इसका एमआरपी 48950 है वहीं अमेजन पर यह 33990 रुपए में उपलब्‍ध है। वोल्‍टाज के 1.4 टन के ऐसी पर 17000 की छूट मिल रही है। छूट के बाद यह ऐसी 30990 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा वर्लपूल के 190 लीटर फ्रिज पर 2700 रुपए, और एलजी के 260 लीटर फ्रिज पर 5000 रुपए की छूट मिल रही है। वहीं सिंफनी का कूलर 5459 रुपए में मिल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा