1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. कल तक निपटा लें बैंक के सारे काम, ATM में नकदी की किल्‍लत के बीच तीन दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक

कल तक निपटा लें बैंक के सारे काम, ATM में नकदी की किल्‍लत के बीच तीन दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक

 Written By: Manish Mishra
 Published : Apr 26, 2018 04:12 pm IST,  Updated : Apr 26, 2018 04:14 pm IST

अगर आप बैंक से जुड़ा कोई काम टाल रहे हैं तो उसे कल यानी 27 अप्रैल तक निपटा लीजिए। जहां एक तरफ, ATM में कैश की किल्‍लत का मामला चल ही रहा है वहीं बैंक भी अब लगातार तीन दिन बंद रहने वाले हैं।

Bank- India TV Hindi
Bank

नई दिल्‍ली। अगर आप बैंक से जुड़ा कोई काम टाल रहे हैं तो उसे कल यानी 27 अप्रैल तक निपटा लीजिए। जहां एक तरफ, ATM में कैश की किल्‍लत का मामला चल ही रहा है वहीं बैंक भी अब लगातार तीन दिन बंद रहने वाले हैं। शुक्रवार के बाद बैंक सोमवार तक बंद रहेंगे। दरअसल, 28 अप्रैल को चौथा शनिवार है, 29 अप्रैल को रविवार है और सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा है। इसलिए, बैंकों में लगातार तीन दिन छुट्टी रहने वाली है।

हालांकि, बैंक अधिकारियों ने बताया है कि वे लोगों को नकदी की कमी से नहीं जूझने देंगे। इसके लिए ATM में छोटे नोटों की जगह 2000 के नोट डाले जाएंगे।

अगर आप भी बैंक से जुड़ा कोई काम करना चाहते हैं तो शुक्रवार तक निपटा लें। नहीं तो फिर मंगलवार तक आपको इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, पूरे देश में बैंक सोमवार को बंद नहीं रहेंगे। यह जानने के लिए कि किन-किन राज्‍यों में बैंक बंद हैं यहां क्लिक करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा