1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. इन दो राज्यों में नौकरीपेशा लोगों के लिए Good News, 30 अप्रैल के बाद बढ़कर मिलेगी सैलरी

इन दो राज्यों में नौकरीपेशा लोगों के लिए Good News, 30 अप्रैल के बाद बढ़कर मिलेगी सैलरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 14, 2021 04:18 pm IST,  Updated : Apr 14, 2021 04:20 pm IST

पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों की लॉटरी लगने वाली है।

इन दो राज्यों में...- India TV Hindi
इन दो राज्यों में नौकरीपेशा लोगों के लिए Good News, मई में बढ़कर मिलेगी सैलरी

पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों की लॉटरी लगने वाली है। दोनों ही राज्यों में 6वें पे कमीशन के चलते सरकारी कर्मचारियों का इंक्रीमेंट होने जा रहा है। पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार ने मई से कर्मचारियों के लिए नया वेतनमान लागू करने का ऐलान किया है। पंजाब के 3.25 लाख सरकारी कर्मचारियों और 3 लाख से ज्‍यादा पेंशनभोगियों को इस घोषणा का फायदा होगा। वहीं हिमाचल प्रदेश की बात की जाए जो जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के निर्णय का सीधा फायदा 2.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को होगा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब और हिमाचल प्रदेश ने 30 अप्रैल 2021 के बाद कर्मचारियों के लिए 6वां वेतन आयोग लागू करने का ऐलान किया है। 2016 में पंजाब में 6वां वेतन आयोग गठित किया गया था। उसकी रिपोर्ट आने वाली है। सैलरी में बढ़ोतरी इसे देखकर ही लागू की जाएगी। 

वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के मुताबिक पंजाब ने नए वेतन आयोग को लागू करने का फैसला किया है, इसलिए हिमाचल सरकार भी इसे लागू करेगी। इसका फायदा कर्मचारियों को प्रदेश सरकार देगी। इसके लिए संयुक्त समन्वय समिति की बैठक बुलाई जाएगी और कर्मचारियों की समस्याओं का हल प्रमुखता से करेंगे।

सरकार ने नई पेंशन योजना के कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट और ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी की है, जो वर्ष 2003 से 2017 तक रिटायर हुए हैं। इससे उन्हें लगभग 110 करोड़ रुपये के फायदे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक प्रदेश सरकार ने नई पेंशन योजना के अंतर्गत मूल वेतन, महंगाई भत्ता और एनपीए का राज्य का हिस्‍सा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने का फैसला किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा