1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने ‘DA’ को बढ़ाकर दोगुना किया

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने ‘DA’ को बढ़ाकर दोगुना किया

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 27, 2017 05:32 pm IST,  Updated : Nov 27, 2017 05:32 pm IST

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है, सरकार ने कर्मचारियों के लिए डीए को बढ़ाकर दोगुना करने की घोषणा की है

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने ‘DA’ को बढ़ाकर दोगुना किया- India TV Hindi
सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने ‘DA’ को बढ़ाकर दोगुना किया

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है, सरकार ने कर्मचारियों के लिए डीए को बढ़ाकर दोगुना करने की घोषणा की है, हालांकि यह डीए महंगाई भत्ता नहीं बल्कि प्रतिनियुक्ति भत्ता (Deputation Allowance) है, प्रतिनियुक्ति भत्ते को दो गुना बढ़ाकर 2,000 रुपये से 4,500 रुपये मासिक कर दिया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में यह जानकारी दी। सातवें केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिश के आधार पर यह कदम उठाया गया है।

बयान के अनुसार, ‘‘एक ही स्थान पर प्रतिनियुक्ति होने पर भत्ता मूल वेतन का पांच प्रतिशत होगा जो अधिकतम 4,500 रुपये मासिक तक हो सकता है।’’ कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा कि अगर प्रतिनियुक्ति दूसरे शहर में की जाती है तो भत्ता मूल वेतन का 10 प्रतिशत तथा अधिकतम 9,000 रुपये मासिक होगा।

इसके अनुसार महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत बढ़ने पर इस भत्ते की सीमा को 25 प्रतिशत बढ़ाया जायेगा। अब तक एक स्थान पर प्रतिनियुक्ति भत्ता मूल वेतन का 5 प्रतिशत और अधिकतम 2,000 रुपये था। वहीं दूसरी जगह पर प्रतिनियुक्ति के मामले में यह मूल वेतन का 10 प्रतिशत और अधिकतम 4,000 रुपये था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा