1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. घर बैठे दूर करें आधार से जुड़ी अपनी समस्या, ये रही पूरी प्रक्रिया

घर बैठे दूर करें आधार से जुड़ी अपनी समस्या, ये रही पूरी प्रक्रिया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 13, 2021 04:53 pm IST,  Updated : Jun 13, 2021 04:53 pm IST

आधार नंबर से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत के लिये आप ऑनलाइन, टोल फ्री नंबर या फिर ई-मेल आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

घर बैठे सुलझायें आधार...- India TV Hindi
घर बैठे सुलझायें आधार से जुड़ी समस्यायें Image Source : AADHAAR

नई दिल्ली। अगर आपको अपने आधार कार्ड को लेकर कोई समस्या आ रही है या फिर उसे लेकर कोई शिकायत है, लेकिन कोरोना संकट की वजह से आप आधार केंद्र नहीं जा पा रहे हैं तो परेशानी की कोई बात नहीं। आप अपनी शिकायत घर बैठे रजिस्टर करा सकते हैं। और घर की सुरक्षा के बीच समाधान भी पा सकते हैं। UIDAI ने आधार से संबंधित किसी भी शिकायत के साथ-साथ पूछताछ की ऑनलाइन सुविधा दी हुई है। इनका उद्देश्य लोगों को जल्द से जल्द समाधान प्रदान करना है। 

आप निम्नलिखित तरीकों से UIDAI से संपर्क करके अपने सुझाव, शिकायतें और पूछताछ कर सकते हैं:

UIDAI की वेबसाइट पर:

  1. आपको पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/file-complaint पर लॉग इन करना होगा। 
  2. आपको 14-अंको का एनरोलमेंट आईडी और एनरोलमेंट का दिन और समय (dd/mm/yy और hh:mm:ss) टाइप करना होगा।
  3. एनरोलमेंट आईडी और वक्त आधार बनवाते वक्त मिली रसीद में दर्ज होता है।
  4. आपको अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भरना होगा।
  5. लोकेशन में, आपको अपने क्षेत्र का पिन कोड भरना होगा और ड्रॉप-डाउन सूची से उस गांव/नगर/शहर का चयन करना होगा, जिसमें आप रहते हैं।
  6. इसके बाद, आपको अपनी शिकायत के प्रकार, उसी की श्रेणी और अपनी टिप्पणियों का चयन करके अपनी शिकायत का विवरण भरना होगा।
  7. इसके बाद कैप्चा भरकर सबमिट करना है।
  8. एक बार जब आप उपर्युक्त विवरण जमा कर देंगे, तो आपको शिकायत दर्ज की जाएगी।

फोन का उपयोग कर शिकायत दर्ज करना:

अगर आप फोन का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए टोल फ्री नंबर 1947 दिया गया है
आप टोल-फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके अपनी शिकायत/समस्या दर्ज करा सकते हैं।

ईमेल के माध्यम से शिकायत/समस्या दर्ज करना:
आप अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए आईडी help@uidai.gov.in पर एक ईमेल भी भेज सकते हैं, जिसमें आप अपनी समस्या का जिक्र कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सस्ते होंगे कोविड-19 के इलाज में जरूरी दवा और उपकरण, जीएसटी काउंसिल की टैक्स में कटौती

यह भी पढ़ें: SBI देगा सिर्फ 8.5 प्रतिशत पर पर्सनल लोन, कोरोना संकट में मिलेगी मदद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा