1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. शादी के बाद कैसे बदलें आधार कार्ड में नाम और पता? ये रहा तरीका

शादी के बाद कैसे बदलें आधार कार्ड में नाम और पता? ये रहा तरीका

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 05, 2021 02:15 pm IST,  Updated : Feb 05, 2021 02:15 pm IST

पता और नाम बदलने की जरूरत सबसे ज्यादा उन महिलाओं को आती है जिनकी हाल ही में शादी हुई है और शादी के चलते उनका उपनाम और पता बदल जाता है।

शादी के बाद कैसे बदलें...- India TV Hindi
शादी के बाद कैसे बदलें आधार कार्ड में नाम और पता? ये रहा तरीका    Image Source : INDIA TV

आज के समय में आपका आधार कार्ड एक नागरिक के लिए सबसे अहम सरकारी दस्तावेज बन गया है। आपको सिम कार्ड लेना हो या संपत्ति खरीदना हो, बैंक का काम हो या फिर किसी सरकारी योजना का फायदा लेना हो, तक हर छोटे बड़े काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि UIDAI 10 साल से अधिक समय से यह आधारकार्ड हर नागरिक की जिंदगी को आसान बना रहा है। इस आधार कार्ड में उस व्यक्ति की डेमोग्राफिक यानि नाम पता लिंग आदि से जुड़ी जानकारी और बॉयोमेट्रिक यानि कि आंख के रेटिना उंगली अंगूठे के निशाान जैसी जानकारियां दर्ज होती हैं। 

अगर आपके पास है आधार, तो घर बैठे पेंशन पाने के लिए कर सकते हैं ये काम

इतना महत्वपूर्ण दस्तावेज होने के चलते जरूरी है कि आप समय समय पर इसे अपडेट भी करते रहें। यदि आप अपना पता बदल रहे हों या फोन नंबर, आपको सलाह दी जाती है कि सभी अपडेट आप यूआईडीएआई के पास जरूर दर्ज कराएं। पता और नाम बदलने की जरूरत सबसे ज्यादा उन महिलाओं को आती है जिनकी हाल ही में शादी हुई है और शादी के चलते उनका उपनाम और पता बदल जाता है। ऐसे में आगे किसी भी काम के लिए आपको आधार कार्ड का इस्तेमाल करने में दिक्कत आ सकती है। 

कैसे बदलें आधार में नाम और पता ( How to Change Aadhaar Details after Marriage) 

सबसे पहले अपने निकटतम आधार नामांकन केंद्र पर जाएँ। एक आधार अपडेट-सुधार फ़ॉर्म लें और शादी के बाद वाला अपना नए नाम के साथ सभी आवश्यक जानकारी भरें। उसके साथ अन्य सहायक दस्तावेज़ संलग्न करने के साथ आपको 25 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अंत में आपको एक यूआरएन यानि अपडेट रिक्वेस्ट नंबरद्ध वाली पर्ची मिलेगी। इस यूआरएन का उपयोग करके आप अपने आधार अपडेट की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत (Documents to Change Name and Address in Aadhaar)

शादी के बाद आधार में नाम और एड्रेस बदलने के लिए आपको सबसे अहम अपने मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। इसके अलावा सपोर्ट डाॅक्यूमेंट में पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय सरकार द्वारा जारी किया गया फोटो आईडी। इनके अलावा मैरिज सर्टिफिकेट की जरुरत होती है।

पढ़ें- अब गैर रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भी आएगा आधार OTP, UIDAI ने बताई पूरी प्रक्रिया

आधार में नाम और एड्रेस बदलने का तरीकाः (How to Change Name and Address in Aadhaar)

  • आधार की वेबसाइट https://uidai.gov.in/  पर जाएं
  • अब अपने आधार नंबर को दर्ज करें और लॉग इन करें
  • अब दिए गए फॉर्मेट में अपना नाम और सरनेम रिक्वेस्ट वाले कॉलम में भरें
  • जरुरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी अपलोड करें
  • अब रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी नंबर आने पर दर्ज करें

पढ़ें- पेटीएम से पेमेंट करना पड़ेगा महंगा, कंपनी ने थोपा एक्स्ट्रा चार्ज

अन्य काम के लिए उपयोगी होगी ये प्रक्रिया  (Change Name and Address in Aadhaar)

इसी तरह इस प्रक्रिया का उपयोग आप आधार कार्ड की अन्य जानकारियों को अपडेटध्बदलने के लिए भी कर सकते हैं। जिसमें आपकी जन्मतिथिए फोटोग्राफए मोबाइल नंबर और आवासीय पता शामिल है। विशेष रूप से आपका नामध्अन्य जानकारी आवेदन के 90 दिनों के भीतर अपडेट कर दी जाएगी और आपका अपडेटेड आधार कार्ड आपके आवासीय पते पर भेज दिया जाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा