1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. रेल टिकट कैंसिल कराने वालों को बड़ी राहत, IRCTC ने शुरू की नई सुविधा

रेल टिकट कैंसिल कराने वालों को बड़ी राहत, IRCTC ने शुरू की नई सुविधा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 22, 2021 11:43 am IST,  Updated : Jun 22, 2021 11:43 am IST

कोरोना की दूसरी लहर थमने के साथ ही रेलवे ने एक बार फिर अपनी ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है।

रेल टिकट कैंसिल कराने...- India TV Hindi
रेल टिकट कैंसिल कराने वालों को बड़ी राहत  Image Source : PTI

नई दिल्‍ली। कोरोना की दूसरी लहर थमने के साथ ही रेलवे ने एक बार फिर अपनी ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। लेकिन कोरोना से बचाव के लिए लोग बड़ी संख्या में अपनी टिकटें भी कैंसिल करवा रहे हैं। इस बीच टिकट कैंसिल करवाने वाले यात्रियों को आईआरसीटीसी ने बड़ी राहत दी है। अब रेलयात्रियों को ट्रेन टिकट रद्द कराने के बाद रिफंड के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।अब रिफंड तत्‍काल उसके अकाउंट में पहुंच जाएगा।

आईआरसीटीसी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि सिर्फ उन यात्रियों को तत्काल रिफंड मिलेगा जिन यात्रियों ने आईआरसीटीसी की ऐप और वेबसाइट से टिकट खरीदा था। आईआरसीटीसी-आईपे (IRCTC-ipay) पेमेंट गेटवे से टिकट खरीदने के बाद रद्द कराने पर आपको रिफंड के लिए इंतजार नहीं करना होगा।

क्या है IRCTC-ipay

रेलवे ने 2019 में आईआरसीटीसी-आईपे फीचर को लॉन्च किया था। यह सुविधा आईआरसीटीसी पर तेजी के साथ टिकट बुक करने के लिए की थी। नई व्यवस्था में तत्काल और सामान्य टिकट बुक करने के साथ रद्द करने की सुविधा भी मिलेगी। आईआरसीटीसी ने अपने यूजर इंटरफेस के साथ आईआरसीटीसी-आईपे फीचर को भी अपग्रेड कर दिया है। इससे टिकट बुकिंग में कम वक्त लगता है। 

IRCTC-ipay टिकट बुकिंग का तरीका 

  1. IRCTC-ipay के जरिये टिकट बुक करने के लिए irctc.co.in पर जाएं। 
  2. अपनी यात्रा से जुड़ी सभी जानकारियां डालें। 
  3. ट्रेन सेलेक्ट कर पैसेंजर डिटेल्‍स भरें।
  4. Mode of payment डालकर टिकट बुक कराने के लिए IRCTC-ipay option चुनें। 
  5. इसके बाद Pay पर क्लिक करें और टिकट बुक हो जाएगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा