1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. चलती ट्रेन में कर सकेंगे शाही शादी, खर्च होंगे साढ़े 5 करोड़ रुपए

चलती ट्रेन में कर सकेंगे शाही शादी, खर्च होंगे साढ़े 5 करोड़ रुपए

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Oct 13, 2016 05:32 pm IST,  Updated : Oct 13, 2016 07:37 pm IST

भारतीय रेल चलती ट्रेन में शाही शादी का मौका दे रहा है। शादी समारोह के साथ भारत दर्शन भी कर सकते हैं। इस शादी समारोह का खर्चा साढ़े 5 करोड़ रुपए आएगा।

Wedding on Wheels: चलती ट्रेन में कर सकेंगे शाही शादी, खर्च होंगे साढ़े 5 करोड़ रुपए- India TV Hindi
Wedding on Wheels: चलती ट्रेन में कर सकेंगे शाही शादी, खर्च होंगे साढ़े 5 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। देश में डिफरेंट स्टाइल से शादी करने का ट्रेंंड तेजी से बढ़ रहा है। कहीं दुल्हा हेलीकॉप्‍टर से आ रहा है तो कहीं क्रेन से जयमाला कराई जा रही है। ऐसे में भारतीय रेल चलती ट्रेन में शाही शादी का मौका दे रही है। इतना ही नहीं शादी समारोह के साथ साथ भारत दर्शन भी कर सकते हैं। 8 दिनों तक चलने वाले इस शादी समारोह का खर्चा साढ़े 5 करोड़ रुपए आएगा।

रेलवे की ये है तैयारी

  • डेस्टिनेशन वेडिंग करने वालों के लिए कोई प्रॉब्लम नहीं होगी।
  • इसके लिए आपको चुनना होगा महाराजा एक्सप्रेस।
  • IRCTC चलती ट्रेन में 8 दिनों तक शाही शादी का समारोह कराना और साथ ही भारत घुमाने की भी योजना बना रहीी है।
  • यह सारे इंतजाम रेलवे की तरफ किए जाएंगे।

IRCTC के चेयरमैन ए के मानोचा ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य भारत में टूरिज्म को बढ़ावा देना है। मुझे भरोसा है कि इस तरह का प्लान भारत में रेल टूरिज्म को बदलकर रख देगा।

तस्वीरों में देखिए इस शाही ट्रेन को

Maharajas' Express Train

1 (101)IndiaTV Paisa

4 (92)IndiaTV Paisa

3 (92)IndiaTV Paisa

5 (88)IndiaTV Paisa

6 (46)IndiaTV Paisa

8 (27)IndiaTV Paisa

11 (8)IndiaTV Paisa

9 (18)IndiaTV Paisa

12 (4)IndiaTV Paisa

13 (4)IndiaTV Paisa

जानिए कितने लोग होंगे शामिल और कितना आएगा खर्च

  • 5.5 करोड़ रुपए में 8 दिन की शाही शादी समारोह में कुल 88 यात्री हिस्सा ले सकते हैं।
  • यह ट्रेन मुंबई से दिल्ली की ओर वाया अजंता, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर और आगरा जाएगी।
  • एक दूसरे पैकेज में ट्रेन जयपुर, आगरा, ग्वालियर, खजुराहो, वाराणसी और लखनऊ से बारातियों को लेते हुए देश की राजधानी दिल्ली जाएगी।
  • महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन में होंगे कुल 24 कोच।
  • सामान्य यात्री भी देश भ्रमण के साथ देख सकेंगे चलती ट्रेन में हुई शाही शादी।
  • इसके लिए उन्‍हें बस 4.5 लाख से 15.8 लाख रुपए खर्च करने होंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा