1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. रिलायंस जियो ने किया दिवाली का सबसे बड़ा धमाका, 399 रुपए के रिचार्ज पर मिल रहा है 100% कैशबैक

रिलायंस जियो ने किया दिवाली का सबसे बड़ा धमाका, 399 रुपए के रिचार्ज पर मिल रहा है 100% कैशबैक

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 12, 2017 08:35 am IST,  Updated : Oct 12, 2017 02:40 pm IST

जियो नंबर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को दिवाली के मौके पर 399 रुपए के हर रिचार्ज पर 100 फीसदी कैशबैक दिया जाएगा, 18 अक्टूबर तक ऑफर

रिलायंस जियो ने किया दिवाली का सबसे बड़ा धमाका, 399 रुपए के रिचार्ज पर मिल रहा है 100% कैशबैक- India TV Hindi
रिलायंस जियो ने किया दिवाली का सबसे बड़ा धमाका, 399 रुपए के रिचार्ज पर मिल रहा है 100% कैशबैक

नई दिल्ली। 4जी टेलिकॉम सेवाओं में अग्रणी कंपनी बनकर उभरी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को दिवाली का तोहफा दिया है। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक जियो नंबर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को दिवाली के मौके पर 399 रुपए के हर रिचार्ज पर 100 फीसदी कैशबैक दिया जाएगा। यानि रीचार्ज का पूरा पैसा कंपनी वापस कर देगी।

रिलायंस जियो के मुताबिक यह ऑफर आज से यानि 12 अक्टूबर से देशभर में शुरू हो गया है और 18 अक्टूबर तक लागू रहेगा। इस प्लान के तहत होने वाला रिचार्ज 19 अक्टूबर से लागू होगा यानि प्लान के तहत अगर आप अपना नंबर अब भी रिचार्ज करा लेते हैं तो उसको 19 अक्टूबर के बाद इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी की तरफ से माय जियो एप में 50 रुपए के 8 कैशबैक वाउचर भी दिए जा रहे हैं जिनको 15 सितंबर के बाद इस्तेमाल किया जा सकता है।

कंपनी के मुताबिक 399 रुपए के प्लान में जियो ग्राहकों को 3 महीने तक अनलिमिटेड सेवा दी जाती है, ग्राहक को 3 महीने तक रोजाना 1जीबी 4जी डेटा मिलता है जिसकी स्पीड 128 एमबीपीएस होती है। इसके अलावा अनलिमिटेड एसटीडी, लोकल और नेशनल रोमिंग काल की सेवा दी जाती है, साथ में अनलिमिडेट एसएमएस भी दिए जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा