1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. जियो के इस प्‍लान के आगे सब फेल, अब आपको हर रोज मिलेगा 5 जीबी डेटा

जियो के इस प्‍लान के आगे सब फेल, अब आपको हर रोज मिलेगा 5 जीबी डेटा

 Published : Apr 19, 2018 07:06 pm IST,  Updated : Apr 19, 2018 07:06 pm IST

अब सभी को पीछे छोड़ते हुए रिलायंस जियो एक खास प्‍लान लेकर आई है। इस प्‍लान के तहत ग्राहकों को हर रोज 5 जीबी डेटा मिल रहा है। आपको बता दें कि ये ऑफर बेहद खास है। इस पैक के लिए आपको 799 रुपए खर्च करने होंगे।

jio- India TV Hindi
jio

नई दिल्‍ली। आप कभी सोच कर देखें कि आज से दो साल पहले एयरटेल जैसी कंपनियां आपको 1 जीबी या 2 जीबी डेटा पूरे महीने भर के इस्‍तेमाल के लिए देती थीं। आप भी बहुत किफायत से इस डेटा का इस्‍तेमाल करते थे। एप अपडेट हो या फिर वीडिया डाउनलोडिंग। आप हर काम के लिए वायफाय की जरूरत पड़ती थी। लेकिन रिलायंस जियो ने पिछले डेढ़ साल में सब कुछ बदल गया है। जहां जियो हर रोज डेटा दे रही है तो वहीं जियो की देखा देखी हर कंपनी भर भर कर डेटा ऑफर कर रहा है। सबसे पहले जियो ने रोजना 1 जीबी डेटा प्रदान करना शुरु किया। तो दूसरी कंपनियों ने भी इसकी नकल की। इसके बाद जियो ने 1.5 जीबी डेटा देना शुरू किया।

अब सभी को पीछे छोड़ते हुए रिलायंस जियो एक खास प्‍लान लेकर आई है। इस प्‍लान के तहत ग्राहकों को हर रोज 5 जीबी डेटा मिल रहा है। आपको बता दें कि ये ऑफर बेहद खास है। इस पैक के लिए आपको 799 रुपए खर्च करने होंगे। इसके तहत आपको कंपनी हर रोज 5 जीबी डेटा उपलब्‍ध कराएगी।

लेकिन इस पैक के साथ कुछ जरूरी बातें भी जान लेना आपके लिए जरूरी है। यहां सबसे महत्‍वपूर्ण बात यह है कि जियो के इस पैक के साथ आपको सिर्फ 28 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस प्‍लान से जुड़ी जानकारियां उपलब्‍ध कराई हैं। वेबसाइट पर प्रदान की गई जानकारियों के मुताबिक 28 दिनों के लिए ग्राहकों को कुल 140 जीबी डेटा दिया जाएगा।

यह पैक उन लोगों के लिए खासतौर पर छात्रों के लिए काफी अच्‍छा है जिन्‍हें ज्‍यादा डेटा की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा उन लोगों के लिए भी यह प्‍लान बेहतर है जिन्‍हें ज्‍यादा वीडियो या मूवीज़ डाउनलोडिंग का शौक है। हालांकि वैलिडिटी कम होने के चलते आप 2 और 3 जीबी प्रतिदिन के प्‍लान पर भी विचार कर सकते हैं। इन प्‍लान की जानकारी के लिए हमारी अगली खबर जरूर पढ़ें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा