Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. LPG सब्सिडी के पैसे बैंक अकाउंट में नहीं आ रहे तो करें यह काम, आने लगेंगे पैसे

LPG सब्सिडी के पैसे बैंक अकाउंट में नहीं आ रहे तो करें यह काम, आने लगेंगे पैसे

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Apr 11, 2021 10:56 pm IST, Updated : Apr 12, 2021 12:21 pm IST

LPG सिलेंडर पर सब्सिडी के पैसे अगर आपको नही मिल रहे है तो हम आपको बताएंगे इसके लिए आपको क्या करना होगा। सरकार द्वारा सब्सिडी के पैसे सीधे ग्राहकों के अकाउंट में भेजे जाते हैं।

LPG सब्सिडी के पैसे बैंक अकाउंट में नहीं आ रहे तो करें यह काम, आने लगेंगे पैसे- India TV Paisa

LPG सब्सिडी के पैसे बैंक अकाउंट में नहीं आ रहे तो करें यह काम, आने लगेंगे पैसे

नई दिल्ली: LPG सिलेंडर पर सब्सिडी के पैसे अगर आपको नही मिल रहे है तो हम आपको बताएंगे इसके लिए आपको क्या करना होगा। सरकार द्वारा सब्सिडी के पैसे सीधे ग्राहकों के अकाउंट में भेजे जाते हैं। अगर आप LPG सब्सिडी पाने के योग्य है और आपके बैंक अकाउंट में पैसे नहीं आ रहे है तो आपको इसके लिए अपने बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक कराना होगा इसके बाद पैसे आपको खाते में आने लगेंगे। अभी देशभर में 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 10 रुपए की कटौती के बाद अब दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 809 रुपए है। वहीं कोलकाता में दाम 835.50 रुपए, मुंबई में 809 रुपए और चेन्नई में 825 रुपए प्रति सिलेंडर है। अगर आपको LPG सब्सिडी नही मिल रही है तो इसके लिए आप अपने नजदीकी डिस्ट्रिब्यूटर से बात करें। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कॉल करके भी आप अपनी शिकायत कर सकते है।

आधार कार्ड के द्वारा ऐसे पाएं LPG सब्सिडी

  • इसके लिए सबसे पहले अपने आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से लिंक करें, ऐसा करने के लिए आपको अपने बैंक में विजिट करना होगा, या आप ऑनलाइन भी ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने बैंक की वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपको अपने LPG कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक करना होगा। इसके लिए दो चीजें आपके पास होनी जरुरी हैं। इसके लिए आपके पास आपके डिस्ट्रीब्यूटर का नाम और आपका 17 अंकों का LPG कंज्यूमर नंबर होना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा आपके पास आपके कनेक्शन बुकलेट की पहले पन्ने की कॉपी और आपका एक रिहाइश का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। यह आधार कार्ड से कोई दूसरा दस्तावेज होना चाहिए।

ऐसे चेक करें गैस सब्सिडी का पैसा अकाउंट में आ रहा है या नहीं

  • सबसे पहले आपको इंडेन गैस की आधिकारिक वेबसाइट https://bit.ly/3rU6Lol पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने सिलेंडर की एक इमेज बनी हुई दिखेगी। इसमें क्लिक करने पर कंपलेंट (Complaint) बॉक्‍स ओपन होगा, उसमें Subsidy Status  लिखकर proceed बटन दबाना होगा।
  • फिर Subsidy Related (PAHAL) के बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपके सामने Sub Category मे कुछ नए ऑप्शन आएगे, यहा आपको Subsidy Not Received पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। मोबाइल नंबर लिंक नही है तो ID का एक ऑप्शन होगा वहां अपनी गैस कनेक्शन की ID एंटर करें। इसके बाद वेरिफाई करके आपको सब्मिट कर देना है।
  • अब आपके सामने सब्सिडी से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। कितनी सब्सिडी आपको मिली है और कितनी भेजी जा रही है।
  • इसके अलावा यदि आपने एलपीजी आईडी को अभी तक अपने अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो आप डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाएं और अपना काम करवाएं।
  • आप 18002333555 पर फ्री में कॉल करके भी इसकी शिकायत दर्ज करने का काम कर सकते हैं।

बिना आधार कार्ड के ऐसे पाएं LPG सब्सिडी

  • इसके लिए आपको सबसे पहले mylpg.in पर लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने LPG सर्विस प्रोवाइडर को चुनना होगा।
  • अब आपको ज्वाइन डीबीटी पर क्लिक करना होगा।
  • अब यहाँ नजर आ रहे कई ऑप्शन में आपको दूसरे यानी  ‘If you do not have Aadhaar Number Click here to join DBTL’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Covid Crisis ने बढ़ाई lockdown की संभावना, Deloitte ने जताई एक अच्‍छी उम्‍मीद

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आई खुशखबरी, मिलेगी हजारों लोगों को जल्‍द नौकरी

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement