1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. बिस्किट से भी कम कीमत में पाएं LPG सिलेंडर, कंपनी दे रही है शानदार मौका

बिस्किट से भी कम कीमत में पाएं LPG सिलेंडर, कंपनी दे रही है शानदार मौका

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 05, 2021 11:25 am IST,  Updated : Jun 05, 2021 11:25 am IST

महंगाई के इस दौर में अगर आपसे कहें कि आपकी रसोई की गैस बिस्किट से भी कम कीमत में उपलब्ध है

बिस्किट से भी कम कीमत...- India TV Hindi
बिस्किट से भी कम कीमत में पाएं LPG सिलेंडर, कंपनी दे रही है शानदार मौका

नई दिल्‍ली। महंगाई के इस दौर में अगर आपसे कहें कि आपकी रसोई की गैस बिस्किट से भी कम कीमत में उपलब्ध है, तो शायद आपको यकीन न हो। लेकिन यह सच है। आप 14.2 किलोग्राम का LPG गैसे सिलेंडर मात्र 9 रुपए में खरीद सकते है। ऐसे में अगर आपने इस ऑफर का अबतक फायदा नही उठाया है तो आप अभी सिलेंडर की बुकिंग कर सकते है। यह ऑफर Paytm दे रहा है। 

ऑफर के मुताबिक दिल्ली में मिलने वाला 809 रुपए का LPG सिलेंडर की Paytm से बुकिंग करने पर आपको 800 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है। सरकार की तरफ से एलपीजी पर सब्सिडी भी बंद कर दी गई है। ऐसे में रसोई गैस उपभोक्‍ताओं को कोई राहत नहीं मिल रही है।

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

पेटीएम हर महीने इस तरह का ऑफर पेश करती है। इस ऑफर के तहत जो ग्राहक पहली बार पेटीएम के जरिये गैस सिलेंडर की बुकिंग करते  हैं उन्‍हें ही इसका लाभ मिलेगा। उपभोक्‍ताओं को पेटीएम के जरिये गैस सिलेंडर बुक करने पर 800 रुपये का एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा। इसमें उपभोक्‍ताओं को 10 रुपये से लेकर 800 रुपये तक का लाभ मिल सकता है।

पेटीएम के जरिये ऐसे करें बुक

  • 1- अगर आपके फोन में पेटीएम एप नहीं है तो सबसे पहले इसको डाउनलोड कर लें।
  • 2- इसके बाद आपको पेटीएम पर जाना होगा जिसमें शो मोर पर क्लिक करना होगा।
  • 3- अब आपको रिचार्ज और पेबिल पर जाना होगा।
  • 4- अब आप बुक ए सिलिंडर पर क्लिक करें।
  • 5- अब आपने गैस प्रोवाइडर को चुनें, जिसमें भारत गैस, एचपीसीएल, इंडेन शामिल हैं।
  • 6- अब आप अपना मोबाइल नंबर या एलपीजी आईडी डालें।
  • 7- इसके बाद आपको पेमेंट का विकल्प मिलेगा।
  • 8- अब आपको पेमेंट का विकल्प मिलेगा।

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

कैश बैक के लिए ये है शर्त

यह ऑफर केवल पहली बार पेटीएम के माध्‍यम से रसोई गैस सिलेंडर बुक करने वाले उपभोक्‍ताओं को ही मिलेगा। यह ऑफर 30 जून तक के लिए ही उपलब्‍ध है। गैस बुकिंग के 24 घंटे के अंदर ही आपको स्क्रैच कार्ड मिलेगा। जिसका इस्तेमाल आपको 7 दिन के अंदर करना होगा। पेटीएम द्वारा यह ऑफर कोई पहली बार नहीं दिया जा रहा है। इसके पहले भी पेटीएम कई बार ऑफर लेकर आ चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

LPG