1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Important: डीलर आपके घर नहीं पहुंचाएगा LPG सिलेंडर, डिलीवरी के लिए ये कोड होगा जरूरी

Important: डीलर आपके घर नहीं पहुंचाएगा LPG सिलेंडर, डिलीवरी के लिए ये कोड होगा जरूरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 26, 2021 02:09 pm IST,  Updated : Apr 26, 2021 02:09 pm IST

अगर आप भी एलपीजी उपभोक्ता हैं और सिलेंडर की होम डिलिवरी के लिए गैस एजेंसी में बुकिंग करवाते हैं तो यह खबर आपके लिए है।

Important: डीलर आपके घर नहीं...- India TV Hindi
Important: डीलर आपके घर नहीं पहुंचाएगा LPG सिलेंडर, डिलीवरी के लिए ये कोड होगा जरूरी

नई दिल्ली। अगर आप भी एलपीजी उपभोक्ता हैं और सिलेंडर की होम डिलिवरी के लिए गैस एजेंसी में बुकिंग करवाते हैं तो यह खबर आपके लिए है। देश की सबसे बड़ी गैस वितरण कंपनी इंडेन ने गैस डिलिवरी के लिए नया कोड जारी किया है। आपको गैस डिलिवरी के लिए यह कोड बताना बहुत जरूरी है। कंपनी ने यह कदम गैस की कालाबाजारी रोकने और ग्राहकों को सही मात्रा में गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाया है। कंपनी ने ट्वीट करके अपने ग्राहकों को डीएसी के बारे में जानकारी दी है। अब आप जानना चाहते होंगे कि यह DAC नंबर क्या होता है और इसके क्या फायदे हैं। 

जब भी आप अपने घर पर सिलेंडर मंगवाते हैं तो आपको इन नंबर की जरूरत पड़ती है। इस नंबर की जरूरत सिलेंडर को रिफिल कराने के लिए होती है। इस नंबर से आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। इस नंबर के बिना आपका सिलेंडर नहीं मिलता है। 

IOC ने किया ट्वीट

इंडियन ऑयल ने ट्वीट करके इस नंबर के बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘क्या आप जानते हैं जब भी आप इंडेन सिलेंडर के रिफिल के लिए बुक करते हैं तो हमेशा एक यूनिक DAC जनरेट होता है? डिलिवरी प्रोसेस को पूरा करने के लिए डीएसी डिलिवरी ब्वॉय को यह कोड बताएं। आपकी बेहतर सेवा में हमारी मदद करें।’

क्या है यह DAC कोड?

DAC का पूरा नाम डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड है। जब आप सिलेंडर की बुकिंग करते हैं तो आपके पास SMS आता है। इसी SMS में एक नंबर मिलता है। इस नंबर का इस्तेमाल ओटीपी की तरह किया जाता है। जब कोई आपके घर पर सिलेंडर देने आता है तो आपको यह कोड उस व्यक्ति को बताना होता है। यह 4 डिजिट का कोड होता है। इसको ग्राहकों के फोन पर एसएमएस के जरिए भेज दिया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा