1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. ICICI बैंक के Pocket से Amazon के साथ Flipkart और Shopclues पर खरीदारी से फायदा, मिल रहा है भारी कैशबैक

ICICI बैंक के Pocket से Amazon के साथ Flipkart और Shopclues पर खरीदारी से फायदा, मिल रहा है भारी कैशबैक

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 21, 2017 05:07 pm IST,  Updated : Sep 21, 2017 05:07 pm IST

Pocket का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अगर ई-कॉमर्स कंपनी Jabong पर खरीदारी करते हैं तो हर 250 रुपए से ऊपर के ऑर्डर पर 250 रुपए कैशबैक मिलेगा।

ICICI बैंक के Pocket से Amazon के साथ Flipkart और Shopclues पर खरीदारी से फायदा, मिल रहा है भारी कैशबैक- India TV Hindi
ICICI बैंक के Pocket से Amazon के साथ Flipkart और Shopclues पर खरीदारी से फायदा, मिल रहा है भारी कैशबैक

मुंबई। देश में 5-6 दिन के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों की तरफ से भारी डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। ग्राहकों को डिस्काउंट्स के अलावा कुछएक बैंकों की तरफ से अतीरिक्त छूट का ऑफर भी है। देश में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक ICICI अपने मोबाइल वॉलेट Pocket का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को लगभग हर ई-कॉमर्स कंपनी से खरीदारी पर कैशबैक का ऑफर दे रहा है।

ICICI बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक Pocket का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अगर ई-कॉमर्स कंपनी Jabong पर खरीदारी करते हैं तो हर 250 रुपए से ऊपर के ऑर्डर पर 250 रुपए कैशबैक मिलेगा। यानि ग्राहक अगर 251 रुपए की भी खरीद करता है तो उसे 250 रुपए कैशबैक के जरिए वापस मिल जाएंगे। हालांकि खरीद अगर 500 रुपए या 1000 रुपए की होती है तो भी 250 रुपए का ही कैशबैक मिलेगा। यानि 251 रुपए का सामान एक तरह से  फ्री में मिलेगा।

इसी तरह Pocket के जरिए अगर Amazon पर खरीदे गए सामान की पेमेंट करते हैं तो ग्राहको को 6.5 फीसदी का कैशबैक दिया जा रहा है। वहीं Flipkart पर खरीदे गए सामान की पेमेंट के बदले में 7.5 फीसदी के कैशबैक का ऑफर है। सबसे ज्यादा कैशबैक Shopclues पर खरीद पर मिल रहा है, Pocket के जरिए Shopclues पर खरीदे गए सामान की पेमेंट पर 8.5 फीसदी का कैशबैक दिया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा