1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. खुशखबरी! Paytm का 10000 के बड़े कैशबैक का ऐलान, जल्दी ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा

खुशखबरी! Paytm का 10000 के बड़े कैशबैक का ऐलान, जल्दी ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 24, 2021 08:47 pm IST,  Updated : May 24, 2021 08:47 pm IST

10000 रुपए का बड़ा कैशबैक पाने का आपके पास सुनहेरा मौका है। आप भी इस मौके का लाभ उठा सकते है। इस लॉकडाउन में बड़ी कंपनी ने ग्राहकों के लिए बड़े ऑफर का ऐलान कर दिया है।

खुशखबरी! Paytm का 10000 के बड़े कैशबैक का ऐलान, जल्दी ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा - India TV Hindi
खुशखबरी! Paytm का 10000 के बड़े कैशबैक का ऐलान, जल्दी ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा  Image Source : PAYTM

नई दिल्ली: 10000 रुपए का बड़ा कैशबैक पाने का आपके पास सुनहेरा मौका है। आप भी इस मौके का लाभ उठा सकते है। इस लॉकडाउन में बड़ी कंपनी ने ग्राहकों के लिए बड़े ऑफर का ऐलान कर दिया है। दरअसल यह ऑफर Paytm द्वारा दिया जा रहा है। अगर आप Paytm के द्वारा अपने किराए के घर का किराया देते है तो आपको 10000 रुपए तक का बड़ा कैशबैक मिल सकता है। आप अभी भी इस ऑफर का फायदा उठा सकते है। इसके लिए आपको Paytm एप में पे रेंट वाले ऑप्शन में जाना होगा और रेंट भरना होगा। 

809 रुपये वाला LPG Gas Cylinder सिर्फ 9 रुपये में करें बुक, केवल 31 मई तक ही मिलेगा मौका

कोरोना की दूसरी लहर के बीच पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से हर कोई परेशान है। ऐसे में रसोई गैस उपभोक्‍ताओं के लिए एक राहत की खबर है। वर्तमान में राष्‍ट्रीय राजधानी में 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सि‍लेंडर की कीमत 809 रुपये है। सरकार की तरफ से एलपीजी पर सब्सिडी भी बंद कर दी गई है। ऐसे में रसोई गैस उपभोक्‍ताओं को कोई राहत नहीं मिल रही है। लेकिन आज हम आपको यहां एक ऐसे खास ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्‍तेमाल से आप 809 रुपये वाला रसोई गैस सिलेंडर केवल 9 रुपये में खरीद सकते हैं। यह ऑफर सीमित समय के लिए ही है। इसलिए इसका लाभ तुरंत उठाएं।

रसाई गैस सिलेंडर उपभोक्‍ताओं को यह आकर्षक ऑफर Paytm द्वारा दिया जा रहा है। पेटीएम ने रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग पर 800 रुपये तक का स्‍क्रैच कार्ड ऑफर पेश किया है। यह ऑफर 31 मई तक उपलब्‍ध है। पेटीएम हर महीने इस तरह का ऑफर पेश करती है। इस ऑफर के तहत जो ग्राहक पहली बार पेटीएम के जरिये गैस सिलेंडर की बुकिंग करते  हैं उन्‍हें ही इसका लाभ मिलेगा। उपभोक्‍ताओं को पेटीएम के जरिये गैस सिलेंडर बुक करने पर 800 रुपये का एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा। इसमें उपभोक्‍ताओं को 10 रुपये से लेकर 800 रुपये तक का लाभ मिल सकता है।

पेटीएम के जरिये ऐसे करें बुक

1- अगर आपके फोन में पेटीएम एप नहीं है तो सबसे पहले इसको डाउनलोड कर लें।

2- इसके बाद आपको पेटीएम पर जाना होगा जिसमें शो मोर पर क्लिक करना होगा।

3- अब आपको रिचार्ज और पेबिल पर जाना होगा।

4- अब आप बुक ए सिलिंडर पर क्लिक करें।

5- अब आपने गैस प्रोवाइडर को चुनें, जिसमें भारत गैस, एचपीसीएल, इंडेन शामिल हैं।

6- अब आप अपना मोबाइल नंबर या एलपीजी आईडी डालें।

7- इसके बाद आपको पेमेंट का विकल्प मिलेगा।

8- अब आपको पेमेंट का विकल्प मिलेगा।

कैश बैक के लिए ये है शर्त

यह ऑफर केवल पहली बार पेटीएम के माध्‍यम से रसोई गैस सिलेंडर बुक करने वाले उपभोक्‍ताओं को ही मिलेगा। यह ऑफर 31 मई तक के लिए ही उपलब्‍ध है। गैस बुकिंग के 24 घंटे के अंदर ही आपको स्क्रैच कार्ड मिलेगा। जिसका इस्तेमाल आपको 7 दिन के अंदर करना होगा। पेटीएम द्वारा यह ऑफर कोई पहली बार नहीं दिया जा रहा है। इसके पहले भी पेटीएम कई बार ऑफर लेकर आ चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा