1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. रेल टिकट बुकिंग पर यहां नहीं लगेगा पेमेंट गेटवे चार्ज, जल्द खत्म हो रही है स्कीम

रेल टिकट बुकिंग पर यहां नहीं लगेगा पेमेंट गेटवे चार्ज, जल्द खत्म हो रही है स्कीम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2020 12:55 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 12:55 pm IST

मोबाइल वॉलेट और यूपीआई पेमेंट सेवा प्रदान करने वाली कंपनी पेटीएम ने रेल या​त्रियों को बड़ा तोहफा दिया है।

paytm- India TV Hindi
paytm Image Source : FILE

देश में कोरोना संकट के बीच अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। रेलवे ने सीमित संख्या में ट्रेनों को चलाने की अनुमति दी है। लंबे लॉकडाउन के बाद अब लोग त्योहारों पर घर जाने की तैयारी भी कर रहे हैं। इस बीच मोबाइल वॉलेट और यूपीआई पेमेंट सेवा प्रदान करने वाली कंपनी पेटीएम ने रेल या​त्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। पीटीएम ने घोषणा की है कि रेल ​बुकिंग के दौरान पेटीएम से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को पेमेंट गेटवे चार्ज नहीं लेगी। पेटीएम की ये स्पेशल स्कीम 31 दिसंबर तक लागू होगी। 

पेटीएम द्वारा अपनी एप पर दी गई जानकारी के अनुसार ये छूट पेटीएम वेबसाइट और एप्स के माध्यम से की गई बुकिंग पर ही दी जाएगी। पेटीएम ने बताया कि ये छूट एक महीने में एक बार ही ट्रेन बुकिंग पर मिलेगी। यह छूट 31 दिसंबर तक कराई गई टिकटों पर ही लागू होगा। खास बात यह है कि इस स्कीम के लिए कोई न्यूनतम आॅर्डर लिमिट नहीं है। ऐसे में आप कितनी भी कीमत की टिकट बुक करा सकते हैं। 

पेटीएम ने ये भी साफ किया है कि इसके लिए किसी प्रोमो कोड की जरूरत नहीं होगी। ग्राहक सीधे पेटीएम की वेबसाइट या एप से टिकट बुकिंग करने पर यह लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही पेटीएम ने कहा है कि जिन ग्राहकों ने पेटीएम केवाईसी नहीं करवाया है उन्हें अपने पेटीएम वॉलेट में कैशबैक नहीं प्राप्त होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा