1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के खाते में आने लगे हैं रुपये, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के खाते में आने लगे हैं रुपये, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 25, 2020 02:59 pm IST,  Updated : Dec 25, 2020 02:59 pm IST

PM Kisan Samman Nidhi:  पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के नौ करोड़ से अधिक लाभार्थियों के बैंक खाते में योजना की अगली किश्त के तौर पर 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजने के कार्य का बटन दबाकर शुभारंभ किया। 

PM kisan samman nidhi scheme yojana 7th installment released how to check your name in the list PM K- India TV Hindi
PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के खाते में आने लगे हैं रुपये, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस Image Source : INDIA TV/PTI

नई दिल्ली. देश की राजधानी नई दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसानों के आंदोलन के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के नौ करोड़ से अधिक लाभार्थियों के बैंक खाते में योजना की अगली किश्त के तौर पर 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजने के कार्य का बटन दबाकर शुभारंभ किया। जिसके बाद किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना के तहत रुपये आने लगे हैं।

पढ़ें- 'जब तक मोदी प्रधानमंत्री हैं, कोई कंपनी किसानों से उनकी जमीन नहीं छीन सकती'

PM Kisan Samman Nidhi योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी किसान के बैंक खाते में हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त के रूप में एक साल में कुल 6,000 रुपये सीधे डीबीटी के माध्यम से जमा किए जाते हैं। यह योजना एक दिसंबर, 2018 से लागू है हालांकि योजना की घोषणा तत्कालीन वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने एक फरवरी 2019 को संसद में पेश अंतरिम बजट के दौरान की थी। आइए आपको बतातें है कि कैसे आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

पढ़ें- Kisan Andolan: आंदोलन कर रहे किसानों से ये बोले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

यदि आपने भी पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना में अपना रजिस्‍ट्रेशन करवाया है और आपके सभी दस्‍तावेज और जानकारी सही है, तो जल्‍द ही आपके बैंक खाते में सातवीं किस्‍त के रूप में 2000 रुपये जमा हो जाएंगे। यदि आपके स्‍टेट्स में एफटीओ (फंड ट्रांसफर ऑर्डर) लिखा हुआ दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि आपकी जानकारी वैरीफाई हो गई है और आपके खाते में पैसा जमा कराने के लिए राज्‍य सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

पढ़ें- पीएम मोदी ने किसानों को दिया बड़ा गिफ्ट, विपक्षी दलों पर बोला हमला, जानिए भाषण की बड़ी बातें

यदि आपके स्‍टेट्स में आरएफटी (रिक्‍वेस्‍ट फॉर ट्रांसफर) लिखा हुआ दिख रहा है, तो इसका अर्थ है कि आपके खाते में पैसा डालने के लिए राज्‍य सरकार ने संबंधित बैंक को आदेश दे दिया है और अब किसी भी वक्‍त आपके खाते में पैसा आ सकता है। पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना की 7वीं किस्‍त आपको मिलेगी या नहीं यह पता करने के लिए आप अपना स्‍टेट्स घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको निम्‍नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  1.  सबसे पहले आप पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2.  अब होमपेज पर राइट साइड की ओर दिखाई दे रहे फार्मर कॉर्नर पर जाएं।
  3.  यहां आप लाभार्थी स्‍टेट्स पर क्लिक करें।
  4.  यहां आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या एकाउंट नंबर डालकर क्लिक करना होगा।
  5.  यहां आपको अबतक मिली किस्‍तों और अगली किस्‍त का स्‍टेट्स दिखाई देगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा