1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. खबरदार: इन लोगों को नहीं मिलता पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ, देखिए पूरी लिस्ट

खबरदार: इन लोगों को नहीं मिलता पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ, देखिए पूरी लिस्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 26, 2020 11:19 am IST,  Updated : Oct 26, 2020 11:19 am IST

जानते हैं कि किन-किन लोगों को इसमें आर्थिक मदद दी जाएगी और कौन से लोग इसमें अप्लाई नहीं कर सकते है।

kisan samman nidhi- India TV Hindi
kisan samman nidhi Image Source : KISAN SAMMAN NIDHI

नई द‍िल्‍ली। देश में किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए पिछले साल बजट में घोषित किसान सम्मान योजना निधि योजना अपनी शुरुआत के बाद से काफी लोकप्रिय है। इस योजना के तहत सरकार देश के किसानों को हर साल तीन बराबर किस्त में 6,000 रुपये ट्रांसफर करती है। केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से की थी। 

लेकिन यहां समस्या यह है कि किसान कौन है, इसकी परिभाषा स्पष्ट नहीं है। सरकारी या प्राइवेट नौकरी करने वाले, वकील या डॉक्टर जैसे प्रोफेशनल भी शौकिया किसानी का काम करते हैं। तो अब सवाल ये उठता है कि क्या इन लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा कि नहीं। चल‍िए जानते हैं कि किन-किन लोगों को इसमें आर्थिक मदद दी जाएगी और कौन से लोग इसमें अप्लाई नहीं कर सकते है।

इन किसानों को नहीं मिलता लाभ 

पीएम किसान योजना का लाभ किन लोगों को मिलेगा किन्हें नहीं, इसकी जानकारी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। वेबसाइट के मुताबिक संस्थागत भूमि धारकों को इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा जरूरी है कि आप पंजीकरण फॉर्म में सही सही जानकारी भरें। अगर आपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जानबूझकर कोई गलत जानकारी दी है तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

  • संवैधानिक पद पर मौजूदा रूप से कार्यरत या फिर रिटायर्ड अधिकारी 
  • वर्तमान या पूर्व मंत्री, वर्तमान या पूर्व सांसद
  • वर्तमान या पूर्व विधायक और विधान पार्षद
  • नगर निगम के वर्तमान या पूर्व मेयर, जिला पंचायत के वर्तमान या पूर्व चेयरमैन
  • ग्रुप-4 या ग्रुप-डी कर्मचारियों को छोड़कर सभी कार्यरत या सेवामुक्त केंद्र या राज्य सरकार या केंद्र या राज्य पीएसई के कर्मचारी
  • मल्टी टास्किंग या ग्रुप-4 या ग्रुप-डी को छोड़कर 10,000 रुपये से अधिक की मासिक पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनर
  • इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाले किसान

इन पेशवरों को नहीं मिल सकता योजना का लाभ 

डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, सीए और आर्किटेक्ट जैसे प्रोफेशनल अगर खेती करते हैं तो भी उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 

यदि आपके नाम नहीं है खेत तो?

अगर आपका खेत आपके पिता या दादा के नाम पर है तो भी आपको सीधे 6000 रुपए नहीं मिलेंगे। पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जमीन आपके नाम पर होनी चाहिए। 

किराए की जमीन पर मिलेगा लाभ? 

अगर आप किराए पर दूसरे की जमीन लेकर खेती करते हैं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 

यहां करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आप खुद घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास अपने खेत की खतौनी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है। 

पीएम किसान मोबाइल ऐप करें डाउनलोड 

पीएम किसान योजना का लाभ उठाने और उससे जुड़े अपडेट हासिल करने के लिए आप इसकी  मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। यह बहुत आसान है। बस आप मोबाइल में प्ले स्‍टोर एप्लिकेशन पर जाकर पीएम-किसान मोबाइल ऐप टाइप करें। पीएम-किसान मोबाइल ऐप स्क्रीन पर दिखाई देगा, बस इसे डाउनलोड करें। 

आप इस एप को सीधे इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा