1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. चिलचिलाती गर्मी से राहत देने में सक्षम है ये छोटा एयर कंडीशनर, कीमत है इसकी फीचर फोन जितनी

चिलचिलाती गर्मी से राहत देने में सक्षम है ये छोटा एयर कंडीशनर, कीमत है इसकी फीचर फोन जितनी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 10, 2019 11:48 am IST,  Updated : May 10, 2019 11:48 am IST

अमेजन पर उपलब्ध ऐसे ही एक छोटे एसी कूलर यमन आर्कटिक एयर पोर्टेबल 3 इन 1 कंडीशनर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

mini AC air cooler- India TV Hindi
mini AC air cooler Image Source : MINI AC AIR COOLER

नई दिल्‍ली। गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है और चिलचिलाती गर्मी ने आम आदमी को परेशान करके रखा है। गर्मी में काम तो बंद किया नहीं जा सकता तो ऐसे में लोगों को परेशानी से बचाने के लिए कई टेक्‍नोलॉजी कंपनियों ने भारतीय बाजार में मिनी एसी एयर कूलर लॉन्‍च किए हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर इन मिनी एसी कूलर की खूब बिक्री हो रही है। इसका एक कारण इसकी कम कीमत भी है। 1899 रुपए से लेकर 2500 रुपए तक में ये मिनी एसी कूलर आराम से उपलब्‍ध हैं।

अमेजन पर उपलब्‍ध ऐसे ही एक छोटे एसी कूलर यमन आर्कटिक एयर पोर्टेबल 3 इन 1 कंडीशनर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। यह एक प्‍यूरीफायर मिनी कूलर है, जि‍सका उपयोग घर, ऑफ‍िस, आउटडोर और सोते समय आराम से किया जा सकता है।

air cooler
Image Source : AIR COOLERair cooler

इसे पर्सनल एयर कूलर भी कहा जाता है तो आपके लिए अपना व्‍यक्तिगत कम्‍फर्ट जोन का निर्माण करता है। कमाल के फीचर्स वाले इस मिनी एयर कंडीशनर का आकार एक ब्‍लूटूथ स्‍पीकर जितना है। यह कूलर 14 वर्ग मीटर कमरे को आराम से ठंडा कर सकता है।

compact air cooler
Image Source : COMPACT AIR COOLERcompact air cooler

इसमें 375 मिलीलीटर का आराम से भरा जाने वाला वाटर टैंक है जो एक बार भरने पर पूरे 8 घंटे तक ठंडी हवा देता है। यह बिजली की कम खपत करता है और पर्यावरण अनुकूल है। इसका आकार छोटा है लेकिन इसका प्रदर्शन शक्तिशाली है।

mini ac cooler
Image Source : MINI AC COOLERmini ac cooler

इसमें बिल्‍ट-इन एलईडी मूड लाइट है, जो कलर साइकिल ऑप्‍शन के साथ 7 अलग-अलग रंगों में है। इसमें कीबोर्ड बटन हैं। ये एक घंटा चलने पर 8वाट पावर की खपत करता है। कनेक्‍ट के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमश: 141.5 मिमी, 141.5 मिमी और 148.5 मिमी है। इस छोटे एयर कंडीशनर में टेम्‍प्रेचर को कंट्रोल करने की क्षमता है और हवा का रुख बदलने के लिए घूमने वाले ब्‍लेड दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा