Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. मोटरसाइकिल और कार चालकों के लिए बड़ी चेतावनी! पुलिस ने कही यह बात

मोटरसाइकिल और कार चालकों के लिए बड़ी चेतावनी! पुलिस ने कही यह बात

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Apr 12, 2021 02:58 pm IST, Updated : Apr 12, 2021 02:58 pm IST

यातायात पुलिस ने दुपहिया और कार चालकों के लिए चेतावनी जारी की है। अगर आप भी स्कूटर, मोटरसाइकिल, स्कूटी, गाड़ी, ट्रक या अन्य कोई वाहन चलाते है तो सावधान हो जाएं।

मोटरसाइकिल और कार चालकों के लिए बड़ी चेतावनी! पुलिस ने कही यह बात- India TV Paisa
Photo:PTI

मोटरसाइकिल और कार चालकों के लिए बड़ी चेतावनी! पुलिस ने कही यह बात

नई दिल्ली: यातायात पुलिस ने दुपहिया और कार चालकों के लिए चेतावनी जारी की है। अगर आप भी स्कूटर, मोटरसाइकिल, स्कूटी, गाड़ी, ट्रक या अन्य कोई वाहन चलाते है तो सावधान हो जाएं। उत्तर प्रदेश ट्रेफिक पुलिस ने यह चेतावनी जारी की है। यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरुरी है। ऐसे में यूपी यातायात पुलिस ने चेतावनी देते हुए सलाह दी है कि वाहन चलाते समय हेलमेट/सीटबेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। सुरक्षा के साथ कोई समझौता न करें। जागरूक नागरिक बनें। यातायात नियमों का पालन करें। सदा सुरक्षित, सुखद एवं मंगलमय यात्रा करें। यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश।

अगर आप स्कूटर, मोटरसाइकिल, स्कूटी, कार या अन्य कोई वाहन चलाते हुए हेलमेट या सीटबेल्ट ना पहनकर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए तो ट्रैफिक पुलिस आपसे भारी चालान वसुलेगी। दोपहिया चालकों द्वारा हेलमेट और कार चालकों द्वारा सीटबेल्ट नही पहनने पर 1000 रुपए का चालान देना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहे। 

पढ़ें- सोने के दाम बढ़ने वाले है, देखें कितने जा सकते हैं रेट

पढ़ें- खुशखबरी! सोना 10000 रुपए सस्ता मिल रहा है, ऐसे उठाएं मौके का फायदा

इसके साथ ही बच्चे को मिलाकर भी आप सिर्फ 2 लोग अपनी मोटरसाइकिल या स्कूटर पर सवार होकर कही जा रहे है तो भी आपका चालान कट सकता है। नए मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार अगर बच्चे की उम्र चार साल से ज्यादा है और बच्चे को आपने हेलमेट नही पहना रख तो आपका 1000 रुपए का चालान कट सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहे।

इसके अलावा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 180 के अनुसार अगर आप कार चलाते समय अगर आपको ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोका जाता है और आपसे ड्राइविंग लाइसेंस मांगा जाता है। ऐसे में अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नही है तो आपका 5000 रुपए का चालान कट सकता है और इसके साथ 3 महीने तक की जेल भी आपको हो सकती है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने हाल ही में इसकी जानकारी देते हुए इसे लेकर चेतावनी जारी की थी।

डिजी लॉकर तथा एम परिवहन

डिजी लॉकर या फिर एम परिवहन के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेज जैसे पंजीकरण प्रमाण पत्र को स्टोर किया जा सकता है। कोई भी दस्तावेज भौतिक तौर पर अपने साथ नहीं रखने होंगे। यदि ट्रैफिक पुलिस ड्राइविंग लाइसेंस या फिर अन्य दस्तावेज मांगती है तो वाहन चालक सॉफ्ट कॉपी दिखा सकता है।

  1. नए ट्रैफिक नियमों के अंतर्गत दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन नहीं होगा। मतलब कोई भी दस्तावेज भौतिक तौर पर अपने साथ नहीं रखने होंगे। यदि ट्रैफिक पुलिस ड्राइविंग लाइसेंस या फिर अन्य दस्तावेज मांगती है तो वाहन चालक सॉफ्ट कॉपी दिखा सकता है।
  2. यदि ट्रैफिक अधिकारी ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करना चाहता है, तो वह वेब पोर्टल के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर सकता है।
  3. नई मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालक का व्यवहार भी देखा जाएगा व पुलिस अधिकारी की पहचान भी पोर्टल में अपडेट की जायेगी।
  4. जब भी किसी वाहन या चालक का निरिक्षण किया जाएगा, इसकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
  5. ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले व्यक्तियों के लिए ई-चालान जारी किया जाएगा।

{img-54571}

ट्रैफिक नियमों की लिस्ट देखें

अपराध

पहले चालान या जुर्माना

अब चालान या जुर्माना

सामान्य (177)

100 रूपये

500 रूपये

रेड रेगुलेशन नियम का उल्लंघन (177A)

100 रूपये

500 रूपये

अथॉरिटी के आदेश की अवहेलना (179)

500 रूपये

2000रूपये

अनाधिकृत गाड़ी बिना लाइसेसं चलाना (180)

1000रूपये

5000 रूपये

अयोग्यता के बावजूद ड्राइविंग (182)

500 रूपये

10000 रूपये

बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाना (181)

500रूपये

5000 रूपये

ओवर साइज वाहन (182B)

 

5000 रूपये

ओवर स्पीडिंग (183)    

400 रूपये

1000 रूपये

खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना(184)

1000 रूपये

5000 रूपये

शराब पीकर गाड़ी चलाना (185)

2000रूपये

10000 रूपये

रेसिंग और तेज़ गति से गाड़ी चलाना (189)

500 रूपये

5000 रूपये

ओवर लोडिंग (194)

2  हज़ार रूपये और 10000 रूपये प्रति टन अतिरिक्त

20 हज़ार रूपये और 2 हज़ार रूपये प्रति टन

सीट बेल्ट (194B)

100 रूपये

1000 रूपये

बिना पर्मिट के गाड़ी चलाना (192A)

5 हज़ार रूपये तक

10 हज़ार रूपये तक

लाइसेंस कंडीशन का उल्लंघन (193)

कुछ भी नहीं

25 हज़ार रूपये से 1 लाख रूपये तक

पैसेंजर की ओवर लोडिंग (194A)

कुछ भी नहीं

1000 रूपये प्रति पेसेंजर

दोपहिया वाहन पर ओवर लोडिंग

100 रूपये

2 हज़ार रूपये और तीन महीने के लिए लाइसेंस रद्द

हेलमेट न पहनने पर

100 रूपये

1000 रूपये और तीन महीने के लिए लाइसेंस  रद्द

एमरजेंसी वाहन को रास्ता न देने पर (194E)

कुछ भी नहीं

     10000 रूपये

बिना इंशोरेंस के गाड़ी चलाने पर (196)

1000 रूपये

2000 रूपये

दस्तावेज़ों को लगाने की अधिकारियो की शक्ति   (206)

 कुछ भी नहीं

183,184,185,189,190,194c,194D 194Eके तहत ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द किया जायेगा

अधिकारियो को लागू करने से किये गए अपराध (210B)

कुछ भी नहीं

सम्बंधित अनुभाग के तहत दो बार जुर्माना

 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement