1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. इस एप का इस्तेमाल कर आप बचा सकते हैं काफी सारा डेटा, जानिए इसके बारे में

इस एप का इस्तेमाल कर आप बचा सकते हैं काफी सारा डेटा, जानिए इसके बारे में

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 30, 2018 11:53 am IST,  Updated : Apr 30, 2018 11:53 am IST

गूगल ने अब एक शानदार एप लॉन्च की है जिसके इस्तेमाल से यूजर्स को फायदा हो सकता है।

data- India TV Hindi
data

नई दिल्‍ली। आमतौर पर यूजर्स को शिकायत रहती है कि फलां एप का इस्तेमाल करने के दौरान उनका डेटा बेवजह जाया हो जाता है। साथ ही उनको यह भी मालूम नहीं चल पात है कि उनका कितना डेटा कहां कहां इस्तेमाल हुआ है। हालांकि यूजर्स की इसी समस्या का हल अब गूगल ने दे दिया है। गूगल ने अब एक शानदार एप लॉन्च की है जिसके इस्तेमाल से यूजर्स को फायदा हो सकता है। अगर आप अभी तक इस बारे में जानकारी नहीं रखते है तो यह खबर बेशक आपके काम की है। तो जानिए गूगल की इस खास एप के बारे में..

क्या है गूगल की इस खास एप का नाम?

गूगल की इस खास एप का नाम Google Datally App है। गूगल के इस एप की मदद से  उपभोक्ताओं को रियल टाइम में डाटा उपयोग को ट्रैक करने में मदद मिलेगी। यह गूगल प्ले स्टोर पर आसानी से उपलब्ध है, जिसे आप मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

एप की मदद से क्या कुछ कर सकते हैं आप?

इस एप की मदद से आप अपने मोबाइल डेटा इस्तेमाल को रियल टाइम ट्रैक कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह एप आपको डेटा बचाने की अहम सलाह भी देती है। यानी आप इस एप के इस्तेमाल से अपना काफी सारा डेटा बचा सकते हैं। 

किस डिवाइस को सपोर्ट करेगा यह एप?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह एप एंड्रायड 5.0 और इससे ऊपर के वर्जन पर काम करेगा। महंगे डेटा की मुश्किल से निजात पाने में यह एप काफी मददगार होगी क्योंकि दुनिया के काफी सारे देशों में अभी भी डेटा काफी महंगा है।

एप के बारे में क्या कहना है गूगल का?

आमतौर पर लोगों को पता ही नहीं होता है कि उनका डेटा इस्तेमाल कहां है रहा है। गूगल ने बताया कि इसी लिए उन्होंने Datally एप तैयार किया है। यह एप डेटा को नियंत्रण करने और उसे बचाने में मददगार है। एक परीक्षण के दौरान काफी सारे लोगों ने इस एफ के जरिए तकरीबन 30 फीसद तक डेटा की बचत की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा