1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. झूठा है Facebook का दावा, आपका डेटा अभी भी है असुरक्षित?

झूठा है Facebook का दावा, आपका डेटा अभी भी है असुरक्षित?

 Reported By: IANS
 Published : Mar 30, 2018 05:59 pm IST,  Updated : Mar 30, 2018 05:59 pm IST

कैंब्रिज एनलिटिका पर ब्रिटेन के 2016 के ब्रेक्सिट जनमत संग्रह व 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के परिणाम पर असर डालने का आरोप है...

Are Facebook claims a lie, your data is still unsafe?- India TV Hindi
Are Facebook claims a lie, your data is still unsafe?

लंदन: ब्रिटिश परामर्शदाता कंपनी कैंब्रिज एनलिटिका के दावों के बावजूद कि उसने 5.5 करोड़ फेसबुक उपभोक्ताओं के डेटा डिलीट कर दिए हैं, डेटा का बहुत बड़ा भाग अभी भी नियंत्रण से बाहर है। ब्रिटेन के 'चैनल 4 न्यूज' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कैंब्रिज एनलिटिका के एक सूत्र के विवरण से अमेरिका के कोलोराडो राज्य के 136,000 लोगों के डेटा 'हर व्यक्ति के व्यक्तित्व व मनोवैज्ञानिक प्रोफाइल के साथ गुप्त जगह पर हैं।'

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘कैंब्रिज एनलिटिका द्वारा 2014 की तारीख से डेटा का इस्तेमाल आसानी से प्रभावित होने वाले निवासियों को विशेष संदेश देने के लिए किया गया।’ इससे पहले कैंब्रिज एनलिटिका ने दावा किया था कि उसने पब्लिक डोमेन से डेटा को खत्म कर दिया है। कंपनी ने उपभोक्ताओं का डेटा एक फेसबुक एप से सालों पहले प्राप्त किया था, जिसे तथाकथित तौर पर एक मनोवैज्ञानिक शोध उपकरण बताया गया था। हालांकि, कंपनी उस सूचना के लिए अधिकृत नहीं थी।

कैंब्रिज एनलिटिका पर ब्रिटेन के 2016 के ब्रेक्सिट जनमत संग्रह व 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के परिणाम पर असर डालने का आरोप है। अमेरिकी चुनाव परिणाम पर असर की वजह से डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस पहुंच गए। ब्रिटिश संसद के समक्ष हाल में अपनी उपस्थिति के दौरान पूर्व कैंब्रिज एनलिटिका के प्रोग्रामर क्रिस्टोफर वाइली ने यह कहकर स्तब्ध कर दिया कि निसंदेह उनके पूर्व नियोक्ता ने ब्रेक्सिट जनमत संग्रह में और 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में गड़बड़ी की और कानून को तोड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक