1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Bada Mangal Upay: आज चौथे बड़े मंगल के दिन करें ये खास उपाय, बजरंगबली दूर करेंगे हर संकट, मिलेंगे शुभ परिणाम

Bada Mangal Upay: आज चौथे बड़े मंगल के दिन करें ये खास उपाय, बजरंगबली दूर करेंगे हर संकट, मिलेंगे शुभ परिणाम

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : May 25, 2026 09:22 pm IST,  Updated : May 25, 2026 09:22 pm IST

Bada Mangal Upay: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार का विशेष महत्व होता है। इस माह में आने वाले मंगलवार को बड़े मंगल के नाम से जाना जाता है। बड़े मंगल के दिन इन उपायों को करने से सभी समस्याओं से शीघ्र छुटकारा मिलता है।

बड़ा मंगल 2026- India TV Hindi
बड़ा मंगल 2026 Image Source : PEXELS

Bada Mangal Upay: प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का विधान है। लेकिन जो लोग हर मंगलवार को पूजा के लिये समय नहीं निकाल पाते उन लोगों के लिये ज्येष्ठ महीने का ये मौका बड़ा ही खास है। आप ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करके विशेष लाभ पा सकते हैं। इस बार अधिक ज्येष्ठ मास पड़ने के कारण ज्येष्ठ महीने में इस बार चार नहीं बल्कि आठ बड़े मंगलवार पड़ रहे हैं, जिसमें से तीन पहले ही 5 मई, 12 मई और 19 मई को बीत चुके हैं और 26 मई को चौथा बड़ा मंगल है। तो आज हम आपको बताएंगे कि चौथे बड़े मंगल के दिन किन विशेष उपायों को करने से आपको समस्त परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

- अगर आपने बिजनेस के लिये किसी से कर्जा ले रखा है, लेकिन अब आप उसे चाहकर भी नहीं चुका पा रहे हैं, तो बड़े मंगल के दिन ऋणमोचकमंगल स्तोत्र का पाठ करें। साथ ही जितना आपसे बन पड़े, बड़े मंगल के दिन उतना कर्ज जरूर चुकाएं। इससे आगे की किश्तें चुकाने में आपको आसानी होगी।

- अगर आप अपनी प्रतिनिधित्व क्षमता को स्ट्रांग बनाना चाहते हैं, तो बड़े मंगल के दिन आपको पीपल के पांच पत्ते लेकर उन्हें अच्छे से साफ करके, उन पर सिंदूर से राम लिखना चाहिए और उन पत्तों को हनुमान जी को अर्पित करना चाहिए। साथ ही सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।

- अगर आप जीवन में खूब तरक्की पाना चाहते हैं, सफलता के शिखर पर पहुंचना चाहते हैं, तो बड़े मंगल के दिन आपको हनुमान जी के मंदिर में चमेली का इत्र चढ़ाना चाहिए और इस मंत्र का पांच बार पाठ करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है है- ऊँ नमो भगवते पंचवदनाय ऊर्ध्वमुखाय हयग्रीवाय रूं रूं रूं रूं रूं रुद्रमूर्तये सकलजन वशकराय स्वाहा।

- अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को मजबूत बनाना चाहते हैं, रिश्तों में प्यार बरकरार रखना चाहते हैं, तो बड़े मंगल के दिन आपको हनुमान जी को केसरिया सिंदूर अर्पित करना चाहिए और उनके दाहिने पैर से थोड़ा-सा सिंदूर लेकर अपने और अपने जीवनसाथी के मस्तक पर लगाना चाहिए।

- अगर आप अपनी संतान के कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो बड़े मंगल के दिन आपको हनुमान जी को प्रणाम करना चाहिए। साथ ही बंदरों को कुछ खाने के

लिये देना चाहिए।

- अगर आप धन लाभ पाना चाहते हैं या किसी तरह की पैसों संबंधी परेशानी से बाहर निकलना चाहते हैं, तो बड़े मंगल के दिन आपको 3 मुखी रुद्राक्ष की विधि-पूर्वक पूजा करके, उसे हनुमान जी का आशीर्वाद दिलाकर धारण करना चाहिए।

- अगर आप हर तरह से मजबूत बने रहना चाहते हैं, तो बड़े मंगल के दिन आपको हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाकर सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Most Powerful Zodiac Signs: सबसे साहसी और निडर होती हैं ये 4 राशियां, बड़ी से बड़ी मुसीबत भी नहीं डिगा पाती इनका हौसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।