गर्मियों में जैसे जैसी तापमान बढ़ता है वैसे वैसे भूख कम लगती है। ऐसे मौसम में लोग हल्का, ठंडक देने वाला खाना खाना पसंद करते हैं। हेल्दी डाइट की बात करें तो सत्तू और बेसन दोनों का नाम खूब लिया जाता है। देखने में भले ही ये एक जैसे लगें, लेकिन इन्हें बनाने का तरीका, स्वाद और शरीर पर असर काफी अलग होता है। ऐसे में आइए जानते हैं दोनों में क्या अंतर है और गर्मियों में शरीर के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद है सत्तू या बेसन?
सत्तू क्या है?
सत्तू दालों को भूनकर और फिर पीसकर बनाया जाता है। यह चने, जौ, गेहूँ और बाजरा से मिलाकर बनाया जाता है। हर 100 ग्राम सत्तू में 380-400 कैलोरी, 20-25 ग्राम प्रोटीन, 55-65 ग्राम कार्ब्स, 10-18 ग्राम फाइबर, 4-6 मिलीग्राम फैट, 40-60 मिलीग्राम कैल्शियम, 120-160 मिलीग्राम मैग्नीशियम और 700-1000 मिलीग्राम पोटेशियम होता है।
सत्तू के फायदे
आयुर्वेद के अनुसार, सत्तू पौधों से मिलने वाले प्रोटीन और फाइबर का भी एक समृद्ध स्रोत है, जो पेट भरा रखने और पाचन में मदद करता है। रिफाइंड आटे की तुलना में इसका ग्लाइसेमिक प्रभाव कम होता है। और जब गर्मी के मौसम में इसे पेय के रूप में पिया जाता है, तो यह ठंडक और हाइड्रेशन देता है। साथ ही, यह आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम का भी एक समृद्ध स्रोत साबित हुआ है।
बेसन क्या है?
बेसन सूखे चनों को पीसकर बनाया गया आटा है, इसका इस्तेमाल कोटिंग एजेंट या बाइंडिंग एजेंट के तौर पर किया जाता है। हर 100 ग्राम बेसन में 380-400 कैलोरी, 20-22 ग्राम प्रोटीन, 55-60 ग्राम कार्ब्स, 10-12 ग्राम फाइबर, 5-7 ग्राम फैट, 8-10 ग्राम शुगर, 40-50 mg कैल्शियम, 4-5 mg आयरन, 150-170 mg मैग्नीशियम, और 800-900 mg पोटैशियम होता है।
बेसन के फ़ायदे
बेसन को प्रोटीन और फाइबर का एक समृद्ध स्रोत माना जाता है, जो पेट भरा रखने और पाचन में मदद करता है। यह प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन-मुक्त होता है और रिफाइंड गेहूं के आटे की तुलना में इसका ग्लाइसेमिक रिस्पॉन्स कम होता है।
क्या है ज़्यादा फायदेमंद है?
गर्मियों के लिए, सत्तू ज़्यादा ताज़गी भरा विकल्प है, खासकर गर्म दिनों में शरीर में पानी की कमी पूरी करने और हल्का पोषण देने के लिए। विशेषज्ञों के अनुसार, इस पाउडर के ठंडक देने वाले गुण और आसानी से पच जाने की क्षमता इसे गर्मियों के लिए सबसे अच्छा बनाती है। वहीं, बेसन साल भर इस्तेमाल होने वाली एक बेहतरीन सामग्री है, जो प्रोटीन से भी भरपूर होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, सबसे सेहतमंद तरीका यह है कि गर्मियों में पीने वाले ड्रिंक्स और हल्के-फुल्के भोजन के लिए सत्तू का इस्तेमाल किया जाए, और पके हुए या नमकीन व्यंजनों के लिए बेसन का।