Bada Mangal 2026 Karj Mukti Upay: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार का विशेष महत्व है। इस महीने में पड़ने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। बड़ा मंगल का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए अति उत्तम माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से बड़े मंगल के दिन पूजा-अर्चना करता है उसके सभी संकट बजरंगबली हर लेते हैं। वहीं अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी या कर्ज के बोझ से परेशान हैं तो बड़े मंगल के दिन इन चमत्कारी उपायों को जरूर करें। इस उपाय को करने से संकटमोचन की कृपा से व्यक्ति को शीघ्र कर्ज से मुक्ति मिल जाती है।
कर्ज से छुटकारा पाने के लिए बड़े मंगल के दिन करें ये उपाय
-
यदि कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है तो बड़े मंगल के दिन मंदिर में बैठकर 'ऋण मोचक मंगल स्तोत्र' का पाठ जरूर करें।
-
हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं और बाद में उसे प्रसाद के रूप में स्वयं भी ग्रहण करें।
-
बजरंगबली को चढ़ाया हुआ गुड़-चना का प्रसाद गाय को भी खिलाएं।
-
हनुमान मंदिर में लाल रंग की ध्वजा चढ़ाएं और आर्थिक समृद्धि की प्रार्थना करें।
-
हनुमान मंदिर में तांबा, केसर, कस्तूरी, गेहूं, लाल चंदन, सिंदूर, शहद, लाल पुष्प, मसूर दाल, लाल मिर्च या मूंगा दान करें। इन चीजों का दान करने से कर्ज से जल्द ही
-
छुटकारा मिलता है।
-
बड़े मंगल के दिन गुड और आटे से बनी रोटी सुबह के समय लाल गाय को खिलाएं। इस दिन बंदरों को भी गुड़ और चना खिलाएं।
-
बड़े मंगल के दिन एक जटा वाला नारियल लें और उस पर चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इसके बाद इस नारियल को हनुमान जी के चरणों में अर्पित कर दें और अपनी कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें।
-
हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाकर कम से कम 3 बार 'हनुमान चालीसा' या 'बजरंग बाण' का पाठ अवश्य करें। ऐसा करने से भी कर्ज का भार कम होता है।
बड़ा मंगल का महत्व
आपको बता दें कि ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी जब अपने प्रभु श्री राम से पहली बार मिले थे तब ज्येष्ठ माह का मंगलवार का दिन ही था। तब से इस माह में आने वाले मंगलवार का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। वहीं आपको बता दें कि इस साल ज्येष्ठ माह में अधिकमास लगा है इसलिए इस बार चार नहीं बल्कि आठ बड़े मंगल आएंगे।
- 5 मई 2026-- पहला बड़ा मंगल
- 12 मई 2026- दूसरा बड़ा मंगल
- 19 मई 2026- तीसरा बड़ा मंगल
- 26 मई 2026- चौथा बड़ा मंगल
- 2 जून 2026- पांचवां बड़ा मंगल
- 9 जून 2026- सातवां बड़ा मंगल
- 16 जून 2026- सातवां बड़ा मंगल
- 23 जून 2026- आखिरी और आठवां बड़ा मंगल
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: