1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. ऋषिकेश से हरिद्वार, गोरखपुर, छपरा के रास्ते मुजफ्फरपुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

ऋषिकेश से हरिद्वार, गोरखपुर, छपरा के रास्ते मुजफ्फरपुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 09, 2026 12:06 pm IST,  Updated : Sep 09, 2026 12:06 pm IST

उत्तर रेलवे ने बताया कि उत्तराखंड के योग नगरी ऋषिकेश और बिहार के मुजफ्फरपुर के बीच एक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

indian railways, special trains, Muzaffarpur, Haridwar, Rishikesh- India TV Hindi
योग नगरी ऋषिकेश और मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन Image Source : SOUTHERN RAILWAY

दिल्ली, मुंबई, सूरत जैसे बड़े शहरों में काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों ने त्योहारों में घर जाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यूपी और बिहार के लिए जाने वाली ट्रेनों में बुकिंग विंडो खुलने के साथ ही सीटें फुल होती जा रही हैं। ऐसे में, भारतीय रेल ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यूपी और बिहार के लिए लोगों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

4 अक्टूबर से लेकर 30 नवंबर तक चलाई जाएगी योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। उत्तर रेलवे ने बताया कि उत्तराखंड के योग नगरी ऋषिकेश और बिहार के मुजफ्फरपुर के बीच एक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ये स्पेशल ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश से 4 अक्टूबर से लेकर 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी। जबकि, मुजफ्फरपुर से ये ट्रेन 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को प्रस्थान करेगी। इस तरह से ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दोनों तरफ से 9-9 ट्रिप लगाएगी।

किन-किन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे के मुताबिक, योग नगरी ऋषिकेश और मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन हरिद्वार जंक्शन, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सिवान, छपरा, सोनपुर और हाजीपुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल क्लास के डिब्बे होंगे।

योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल

ट्रेन नंबर- 04314 (आगमन) ट्रेन नंबर- 04314 (प्रस्थान) स्टेशन का नाम  ट्रेन नंबर- 04313 (आगमन) ट्रेन नंबर- 04313 (प्रस्थान)
---- 1520 योग नगरी ऋषिकेश 1115 ----
1610 1615 हरिद्वार जं 1010 1015
1915 1925 मुरादाबाद 0750 0758
2047 2049 बरेली  0555 0557
2203 2205 शाहजहांपुर  0440 0442
0010 0020 सीतापुर  0220 0230
0238 0243 गोंडा  2250 2255
0353 0355 बस्ती 2133 2135
0505 0515 गोरखपुर 2025 2035
0703 0705 सीवान  1833 1835
0805 0815 छपरा  1735 1745
0933 0935 सोनपुर  1450 1452
0945 0950 हाजीपुर  1435 1440
1145 ---- मुजफ्फरपुर जं  ---- 1315

योग नगरी ऋषिकेश और मुजफ्फरपुर से किस समय प्रस्थान करेगी ट्रेन

योग नगरी ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर तक चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 04314, योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 4 अक्टूबर से लेकर 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को दोपहर 15.20 बजे योग नगरी ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में, मुजफ्फरपुर से योग नगरी ऋषिकेश तक चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 04313, मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर 13.15 बजे मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11.15 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें

100 डॉलर के करीब पहुंची कच्चे तेल की कीमतें, 3 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा भाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा