1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Costliest Currencies of World: ये है दुनिया की 5 सबसे महंगी करेंसी, डॉलर और पाउंड भी हैं इनके सामने फेल

Costliest Currencies of World: ये है दुनिया की 5 सबसे महंगी करेंसी, डॉलर और पाउंड भी हैं इनके सामने फेल

 Published : May 19, 2022 05:52 pm IST,  Updated : May 20, 2022 04:38 pm IST

कई लोग यह मानने की गलती कर देते हैं कि डॉलर ही दुनिया की सबसे महंगी करेंसी है। दुनिया के कई देश हैं जिनकी करेंसी डॉलर से कहीं ज्यादा महंगी है।

currency- India TV Hindi
currency Image Source : FILE

Highlights

  • दुनिया के कई देश हैं जिनकी करेंसी डॉलर से कहीं ज्यादा महंगी है
  • इनमें से अधिकतर खाड़ी के देश हैं जहां तेल के अकूत भंडार मौजूद हैं
  • कुवैती दिनार को किसी भी देश की सबसे महंगी करेंसी माना जाता है

Costliest Currencies of World:  दुनिया भर में जब हम करेंसी का जिक्र करते हैं तो पहला नाम डॉलर का आता है। वास्तव में देखा जाए तो मौजूदा दौर में पूरी दुनिया अमेरिकी डॉलर के इर्दगिर्द घूम रही है। बुधवार को ही भारतीय रुपया 77.60 प्रति डॉलर के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। वहीं पाकिस्तान में डॉलर के दाम 200 रुपये के पार निकल गए हैं। डॉलर महंगा होने पर हमारे देश में आयातित चीजों की महंगाई आसमान छूने लगती है। 

जब डॉलर इतना लोकप्रिय है, तो ऐसे में कई लोग यह मानने की गलती कर देते हैं कि डॉलर ही दुनिया की सबसे महंगी करेंसी है। दुनिया के कई देश हैं जिनकी करेंसी डॉलर से कहीं ज्यादा महंगी है। यानि आपको इन देशों की करेंसी खरीदने के लिए जाते हैं तो आपको एक से ज्यादा डॉलर खर्च करने होंगे। ऐसे में भारतीय रुपये से इनकी तुलना करनी बेमानी होगी। खास बात यह भी है इनमें से अधिकतर खाड़ी के देश हैं जहां तेल के अकूत भंडार मौजूद हैं। आइए जानते हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी करेंसी के बारे में और यह पता लगाते हैं कि ये इतनी महंगी क्यों है। 

1. कुवैती दिनार

कुवैती दिनार को किसी भी देश के द्वारा जारी की गई सबसे महंगी करेंसी माना जाता है। डॉलर में इसका 3.30 डॉलर है। यानि कि आपको सवा तीन डॉलर खर्च करने पर 1 कुवैती दिनार मिलेगा। दरअसल इसकी मजबूती के दो कारण है, पहला यह कुवैत ने अपनी करेंसी के दाम एक करेंसी बास्केट के अनुरूप फिक्स कर रखे हैं। यहां रेट भारत या अन्य दूसरी करेंसी की तरह रोज मनी मार्केट में तय मूल्य के आधार पर बदलते नहीं हैं। दूसरा यह कि कच्चे तेल की बिक्री के चलते इसके पास डॉलर के बड़े भंडार मौजूद हैं। 

Kuwait Dinar
Image Source : FILEKuwait Dinar

2. बहरीनी दिनार 

दुनिया की दूसरी सबसे महंगी करेंसी बहरीनी दिनार है। डॉलर से मुकाबला करें तो 1 बहरीनी दिनार को खरीदने में आपको 2.66 अमरीकी डॉलर खर्च रने होंगे। दुनिया के बड़े तेल उत्पादक होने के चलते बहरीन की करेंसी काफी मजबूत है। यहां भी करेंसी की कीमत फिक्स रखी गई है। खास बात यह है कि बहरीन भी सऊदी रियाल को आधिकारिक करेंसी के रूप में स्वीकार करता है। दो मुद्राओं के बीच वर्तमान विनिमय दर 9.95 रियाल से एक दिनार है।

behrain
Image Source : FILEbehrain

3. ओमानी रियाल

एक और तेल उत्पादक देश और एक और मजबूत करेंसी। ओमानी रियाल दुनिया की तीसरी सबसे महंगी करेंसी है। एक ओमानी रियाल के लिए आपको 2.6 अमरीकी डॉलर खर्च करने होंगे। नोट इतना कीमती हो गया है कि सरकार को 1/4 और 1/2 रियाल के नोट जारी करने पड़े हैं। 

Oman
Image Source : FILEOman

4. जॉर्डेनियन दिनार

जॉर्डन भले ही तेल उत्पादक देश नहीं है, फिर भी इसकी करेंसी दुनिया की 4थी सबसे मजबूत करेंसी है। जॉर्डन के पास अपने अच्छे पड़ोसियों के तेल संसाधन नहीं हैं, लेकिन इसकी सरकार विनिमय दरों को कंट्रोल में रखती है, जो इसके दिनार के मूल्य को ऊंचा रखती है। एक जॉर्डेनियन दिनार में आपको करीब 1.41 डॉलर मिलेंगे। 

Jordan
Image Source : FILEJordan

5. केमन आइलैंड डॉलर

केमन आइलैंड का नाम भले ही आपने न सुना हो लेकिन कालाधन छिपाने की तरकीब लगाने वालों के बीच यह बहुत लोकप्रिय है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा टैक्स हैवन देश कहा जाता है। यह आईलैंड कैरेबियन सागर में स्थित है। एक केमन आईलैंड डॉलर को खरीदने के लिए आपको 1.22 डॉलर खर्च करना पड़ेगा। हालांकि ब्रिटिश पाउंड इससे मौजूदा समय में महंगा है, लेकिन फ्लोटिंग आधार पर तय होने के कारण पाउंड की कीमत बदलती रहती है। 

cayman island 
Image Source : FILEcayman island 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा