1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. E Shram Card Registration: ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं? यहां जानें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस से लेकर इससे मिलने वाले सभी फायदे

E Shram Card Registration: ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं? यहां जानें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस से लेकर इससे मिलने वाले सभी फायदे

 Written By: Vikash Tiwary @ivikashtiwary
 Published : Dec 09, 2022 08:02 am IST,  Updated : Dec 09, 2022 08:02 am IST

E Shram Card Registration: ई श्रमिक कार्ड को शुरु करने का केंद्र सरकार का उद्देश्य प्रवासी श्रमिकों, निर्माण श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडर, ब्यूटीशियन, हस्तशिल्प निर्माताओं जैसे लोगों की मदद करनी है। अगर आपने अभी तक अपना कार्ड नहीं बनवाया है तो यहां जानिए कि इसके लिए पूरा प्रोसेस क्या है? और इस योजना से क्या लाभ मिलेगा?

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं? यहां जानें सबकुछ- India TV Hindi
ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं? यहां जानें सबकुछ Image Source : INDIA TV

E Shram Card Registration: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने भारत के असंगठित गरीब मजदूर के परिवारों की मदद करने के लिए ई-श्रम योजना 2022 की शुरुआत की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे-छोटे मजदूरों को उनके स्किल्स के आधार पर रोजगार मुहैया कराना है। इस योजना का फायदा उठाने के लिए व्यक्ति को सरकार के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होता है। आइए जानते हैं कि इस रजिस्ट्रेशन के लिए क्या प्रोसेस बनाया गया है? 

सिर्फ यही लोग कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

बता दें, इस योजना के तहत सिर्फ वही लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं जिनकी आयु 16 से 59 वर्ष के बीच है। एक बार जब आप रजिस्टर हो जाते हैं तब आपको एक 12 अंको का यूनिक नंबर दिया जाता है, जिसकी मदद से आप सरकार के अलग-अलग योजनाओं से जुड़कर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस

  1. आधिकारिक वेबसाइट (eshram.gov.in) पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिख रहे रजिस्टर ऑन ई-श्रम (Register on E-shram) के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
  4. 'ओटीपी भेजें' पर क्लिक करें।
  5. ओटीपी दर्ज करें, जिसके बाद ई-श्रम के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  6. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को उसमें भरें।
  7. एक बार सभी जानकारी को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। आपका रजिस्ट्रेशन संपन्न हो जाएगा।

किन बातों का रखें ध्यान

  • आधार के साथ मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
  • बैंक अकाउंट होना चाहिए।
  • उम्र 16-59 साल के बीच होनी चाहिए।
  • ईपीएफओ/ईएसआईसी या एनपीएस (सरकार द्वारा वित्त पोषित) का सदस्य नहीं हो।

रजिस्ट्रेशन से फायदा

  1. इसका उद्देश्य असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा और सेवाओं में सुधार करना है।
  2. रजिस्ट्रेशन के बाद व्यक्ति को प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत 2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।
  3. भविष्य में असंगठित श्रमिकों के सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ सीधे इस पोर्टल के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।
  4. आपातकालीन और राष्ट्रीय महामारी जैसी स्थितियों में इस डेटाबेस का उपयोग असंगठित श्रमिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए किया जा सकता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा