1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Festive Buying: त्योहारों की खरीदारी पर इन 5 टिप्स को फॉलो कर करें बड़ी बचत

Festive Buying: त्योहारों की खरीदारी पर इन 5 टिप्स को फॉलो कर करें बड़ी बचत

 Written By: Vikash Tiwary @ivikashtiwary
 Published : Oct 16, 2022 12:18 pm IST,  Updated : Oct 16, 2022 04:04 pm IST

ऑनलाइन बाजार ने कारोबारियों के धंधे को आधा कर दिया है, जिसका मुख्य कारण ये है कि मार्केट की तुलना में ऑनलाइन कुछ चीजें काफी सस्ती कीमत में ही मिल जाती हैं। त्योहार ही नहीं आम दिनों में भी लोग कुछ सामानों को घर बैठे-बैठे भारी डिस्काउंट के साथ खरीद लेते हैं।

त्योहारों की खरीदारी...- India TV Hindi
त्योहारों की खरीदारी पर इन 5 टिप्स से करें बड़ी बचत Image Source : INDIA TV

Highlights

  • पसंदीदा स्टोर पर नजर रखें
  • कार्ड के ऑफर को चेक कर लें
  • दिल्ली में स्थित मार्केट का एक चक्कर लगा लें

Festive Buying: त्योहार का सीजन शुरू हो चुका है। इस दौरान मार्केट में काफी भीड़ देखी जाती है। लोग जमकर खरीदारी करते हैं। दुकानों में दिवाली के अवसर पर काफी छूट दी जाती है। ऑनलाइन भी काफी छूट मिल रहा है। Flipkart, Amazon और Myntra से लेकर मीशो जैसे साइट पर भारी छूट ऑफर किया जा रहा है। अगर आप भी खरीदारी के साथ पैसा बचाना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए जा रहे टिप्स को फॉलो।

ऑनलाइन बाजार ने कारोबारियों के धंधे को आधा कर दिया है, जिसका मुख्य कारण ये है कि मार्केट की तुलना में ऑनलाइन कुछ चीजें काफी सस्ती कीमत में ही मिल जाती हैं। त्योहार ही नहीं आम दिनों में भी लोग कुछ सामानों को घर बैठे-बैठे भारी डिस्काउंट के साथ खरीद लेते हैं।

दिल्ली के आस-पास वाले इसे फॉलो करें

अगर आप दिल्ली या उसके आस-पास के इलाके में रहते हैं तो आपको एक बार सदर बाजार, खारी बावली, चांदनी चौक, करोल बाग और गांधी नगर जैसे मार्केट का चक्कर लगा लेना चाहिए। यहां चीजें काफी सस्ती मिल जाती है। वहां घर के सामान से लेकर कपड़े और सजावट से जुड़े प्रोडक्ट सभी किफायदी कीमत में उपलब्ध होते हैं

पसंदीदा स्टोर पर नजर रखें

अगर आप दिल्ली से बाहर रहते हैं और आपको खरीदारी करनी है तो सबसे पहले शॉपिंग लिस्ट बनाएं और एक बार नजदीकी या पसंदीदा स्टोर और वेबसाइट पर दिए गए प्राइस की तुलना कर लें। इससे आपको पता चल जाएगा कि कहां से समान खरीदने पर बचत हो सकता है, क्योंकि फेस्टिव ऑफर में ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर अक्सर सामान तेजी से आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं। 

ऑनलाइन खरीदारी करना है तो ऐसे करें बचत

अगर आपको अमेजन, फिल्पकार्ट, मित्रा या फिर किसी दूसरे ऑनलाइन शॉपिंग साइट से कोई सामान खरीदना है और आपके पास दो-तीन बैंक के कार्ड हैं तो देख लें कि किस कार्ड पर ज्यादा अच्छी डील मिल रही है। इस समय लगभग सभी साइट पर सेल चल रहा है। प्री दिवाली सेल के बाद एक दिवाली सेल भी आएगा। आज फिल्पकार्ड पर बिग दिवाली सेल का आखिरी दिन है। वहां आपको कोटक और स्टेट बैंक के कार्ड पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।

कार्ड के ऑफर को चेक कर लें

फेस्टिवल्स के दौरान डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन स्टोर्स पर कई तरह के ऑफर्स मिलते हैं। छूट से लेकर EMI और नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी दी जाती है, इसकी मदद से आप बड़े बजट वाले प्रोडक्ट को आसान किस्तों में घर ला सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स भी ले सकते हैं। कार्ड पर मिल रहे ऑफर्स से आप अच्छे-खासे पैसे बचा सकते हैं।  

दिवाली के मौके पर सामान खरीदने से पहले इसका रखें ध्यान

त्योहार के मौके पर लगभग हर कंपनी और स्टोर ग्राहकों के लिए कुछ ना कुछ ऑफर लाते हैं। यह ऑफर ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन सभी जगह मिलते हैं। भले ही आपकी प्लानिंग बिग बाजार या क्रोमा से शॉपिंग करने की हो या फिर किसी क्लोदिंग स्टोर में जाकर कपड़े खरीदने की। इन सबसे पहले उनके दिवाली डेडिकेटेड पेज जरूर चेक कर लें। उसके वेबसाइट पर जाकर देख लें कि आपको कब से लेकर कब तक और कितनी छूट मिल रही है। इससे आपको उनके ऑफर्स के बारे में पता भी चल जाएगा और वह कब तक वैलिड रहने वाला है इसकी जानकारी भी हो जाएगी। हो सकता है कि आपके पास मौजूद कार्ड या आपके बजट के हिसाब से कोई खास डील आपको मिल जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा