1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Gold rate 11 July: सोना और चांदी आज और सस्ता हुआ, जानिए, कितनी कम हुईं कीमतें

Gold rate 11 July: सोना और चांदी आज और सस्ता हुआ, जानिए, कितनी कम हुईं कीमतें

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 11, 2022 05:22 pm IST,  Updated : Jul 11, 2022 05:22 pm IST

न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में आई गिरावट के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 114 रुपये की गिरावट देखी गई।

Gold rate today - India TV Hindi
Gold rate today Image Source : FILE

Gold rate 11 July: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 114 रुपये टूटकर 50,561 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 136 रुपये की गिरावट के साथ 56,760 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 56,896 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

वैश्विक बाजार में भी लुढ़के दाम 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में आई गिरावट के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 114 रुपये की गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,737 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 19.17 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। 

वायादा बाजार में भी सुस्ती 

कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा बाजार में सोमवार को सोना 102 रुपये की गिरावट के साथ 50,677 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोना 102 रुपये यानी 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,677 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 9,126 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। 

चांदी में रही तेजी 

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 49 रुपये की तेजी के साथ 57,180 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 49 रुपये या 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,180 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा