1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. आज महंगा हुआ सोना, खरीदारी से पहले चेक कर लें बुधवार के रेट

आज महंगा हुआ सोना, खरीदारी से पहले चेक कर लें बुधवार के रेट

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Feb 22, 2023 07:22 pm IST,  Updated : Feb 22, 2023 07:22 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,841 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी मामूली बढ़त के साथ 21.84 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।

Gold Rate Today- India TV Hindi
Gold Rate Today Image Source : FILE

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 90 रुपये मजबूत होकर 56,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 113 रुपये बढ़कर 66,083 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 90 रुपये की तेजी के साथ 56,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,841 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी मामूली बढ़त के साथ 21.84 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘बाजार के आगे के संकेत देने वाले और आगे और ब्याज दर में वृद्धि किये जाने का संकेत देने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे का निवेशकों को इंतजार है। इससे डॉलर सूचकांक में मामूली गिरावट रही और सोने में तेजी देखी गई।’’ 

सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 90 रुपये बढ़कर 56,258 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 90 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,258 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा