1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. तुरंत खरीद लें सोना, आज अचानक कीमतों में आई बड़ी गिरावट

तुरंत खरीद लें सोना, आज अचानक कीमतों में आई बड़ी गिरावट

 Edited By: Sachin Chaturvedi
 Published : Mar 15, 2023 06:42 pm IST,  Updated : Mar 15, 2023 06:42 pm IST

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 90 रुपये के नुकसान के साथ 66,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

Gold Silver Rate- India TV Hindi
Gold Rate Image Source : FILE

रिकॉर्ड तोड़ तेजी के साथ बढ़ रही सोने चांदी की कीमतों ने आज ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। आज कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इस गिरावट के बावजूद सोना अभी भी 57000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल से अधिक पर कारोबार कर रहा है। आज की कीमतों की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 310 रुपये की गिरावट के साथ 57,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 90 रुपये के नुकसान के साथ 66,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 310 रुपये की गिरावट के साथ 57,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।’’ 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,891 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी का भाव 21.61 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा। गांधी ने कहा कि अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आने के बाद अगली बैठक में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना के बीच अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में तेजी रही। 

सोना वायदा कीमतों में तेजी 

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत 19 रुपये बढ़कर 57,661 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 19 रुपये यानी 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,661 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 9,492 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा